नई दिल्ली: साल 2012 में आई फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से फैंस का दिल जीतने वाले अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेकर इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि एक्टर के पिता सुनील मल्होत्रा का निधन हो गया है। बीते 14 फरवरी को उन्होंने लंबी बीमारी के चलते इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है।
सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर पिता को श्रद्धांजलि देते हुए एक गहरा और इमोशनल पोस्ट शेयर किया, जो फैंस के दिल को छू गया। पुरानी तस्वीरों के साथ लिखा कि वह बहुत ही ईमानदारी, सच्चाई और संस्कार वाले इंसान थे। उन्होंने ऐसे मूल्यों पर जीवन जिया जो कभी नहीं झुके। बिना कठोरता के अनुशासन। बिना अहंकार के ताकत। पॉजिटिविटी, तब भी जब ज़िंदगी ने उनका बहुत ज़्यादा टेस्ट लिया। मर्चेंट नेवी कैप्टन के तौर पर समुद्र की कमान संभालने से लेकर बीमारी का चुपचाप हिम्मत से सामना करने तक, उन्होंने कभी समझौता नहीं किया, कभी अपनी शालीनता नहीं खोई।
सिद्धार्थ के फैंस उन्हें और परिवार को ढेर सारी ताकत और संवेदनाएं भेज रहे हैं।

