BREAKING CHATTISGARH STATE FOUNDATION

CG CRIME: प्रेम प्रसंग में सनसनी, युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश

Share this

CG CRIME: कोरबा। जांजगीर-चांपा जिले के कटओथ गांव में एक युवक को जिंदा जलाकर हत्या की कोशिश करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गनीमत रही कि युवक किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब रहा, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में जिला अस्पताल की चौकी पुलिस ने अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवक का कोरबा जिले के कनकी का रहने वाला है। उसकी प्रेमिका ने उसे फोन कर अपने गांव कटओथ में मेला देखने के बहाने मिलने के लिए बुलाया था। युवक जब वहां पहुंचा, तो युवती के भाई ने उस पर पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। इस दौरान युवक ने तुरंत तालाब में कूदकर अपनी जान बचाई। गंभीर हालत में युवक को कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामले में जिला अस्पताल की चौकी पुलिस ने युवक से बयान दर्ज किया है और आगे की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवती का भाई है और घटना प्रेम संबंध से जुड़ी तनावपूर्ण परिस्थितियों के चलते हुई प्रतीत होती है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *