देश दुनिया वॉच

CG ACCIDENT NEWS: मौत बनकर आया ट्रेलर! दीवार तोड़ सीधा घर में घुसा, गर्भवती की गई मौके पर जान

Share this

CG ACCIDENT NEWS: कोरबा। हरदी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़ापार बाजार पारा में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर दिया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रेलर सड़क किनारे बने एक मकान के बाउंड्री वाल को तोड़ते हुए आंगन में जा घुसा। उस समय घर की बड़ी बहू शशि बाई सूर्यवंशी 25 वर्ष खाना खाने के बाद आंगन में बर्तन धो रही थीं। ट्रेलर की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह गर्भवती थी।

मृतका के ससुर भोलाराम सूर्यवंशी ने बताया कि वे शाम करीब चार बजे वे अपने कमरे में आराम कर रहे थे। अचानक तेज धमाके की आवाज आई। जब तक कुछ समझ पाते, ट्रेलर घर की दीवार तोड़ते हुए भीतर घुस चुका था। आंगन में खेल रहे बच्चे चीखने लगे। किसी तरह उन्हें हटाया गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में बच्चे और परिवार के अन्य सदस्य बाल-बाल बच गए।

एक प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 बीपी 5301 बलौदा की ओर से आ रहा था और रांग साइड में तेज गति से चल रहा था। चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घर का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *