आफताब आलम/ बलरामपुर : बलरामपुर जिला मुख्यालय में आरक्षित कांग्रेस भवन के भूमि पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के द्वारा जे0सी0बी0 चलाकर श्रमदान किया गया कांग्रेस अपने परम्परा अंतर्गत मोर्निंग में श्रमदान कर दिन की सुरूवार करते है इसी तारतम्य में आज बलरामपुर जिला मुख्यालय में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ प्रदेश महामंत्री चन्द्रशेखर शुक्ला , जिला कांग्रेस प्रभारी श्रीमती आरती सिंह, पीयूष कोसरे , भानु प्रताप सिंह , अनिल सिंह कर्नल ने श्रमदान किया | सभी प्रदेश प्रभारियों के साथ जिले के पदाधिकारियो में जिले कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी , ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रिपूजित सिंग देव , नन्हेलाल गुप्ता , राम देव जागते , संजीव गुप्ता सहित सैकड़ो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियो ने मट्टी खोदकर श्रमदान किये |
प्रदेश कांग्रेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कांग्रेस भवन के आरक्षित भूमि पर जेसीबी चलकर किया श्रमदान
