प्रांतीय वॉच

बैज बस्तर के विकास के लिए ब्रिज नहीं, बैरियर हैं : संतोष पांडेय

Share this

कांग्रेस कभी भी विकास की पक्षधर नहीं रही है

रायपुर।भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पांडेय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सतत प्रयासों से छत्तीसगढ़ की तस्वीर बदल रही है। श्री पाण्डेय शनिवार को यहाँ एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।

भाजपा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता श्री पाण्डेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास के लिए हम अविभाजित मध्यप्रदेश से संकल्पशील रहे हैं। तत्कालीन मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा जब बस्तर के प्रभारी मंत्री थे, तब उन्होंने बस्तर के विकास को लेकर शिला पत्थर रखा था, लेकिन उन पत्थरों को किसने उखाड़ा, बस्तर की जनता भलीभाँति जानती है। श्री पाण्डेय ने कहा कि जब देश में जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार थी, तब तत्कालीन प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई स्वयं बस्तर आए थे और कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की थी। हम हमेशा बस्तर के विकास को लेकर संवेदनशील रहे हैं। श्री पांडेय ने कहा कि हाल के दिनों में बस्तर के विकास को लेकर मुख्यमंत्री श्री साय ने कनेक्ट बस्तर की शुरुआत की जिसकी सर्वत्र चर्चा हो रही है, जिसे लेकर कांग्रेस बेहद ही परेशान है।

भाजपा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता श्री पाण्डेय ने कहा कि कुछ सवाल हैं जिन्हें लेकर हमेशा कांग्रेस और दीपक बैज बचते हैं। लोहंडीगुड़ा दीपक बैज का विधानसभा क्षेत्र रहा है, जहाँ से जनता ने उन्हें बिदा कर दिया। बैज बताएँ कि लोहाण्डीगुड़ा और बस्तर के औद्योगिक विकास को लेकर उन्होंने क्या किया? वहाँ तो बैज औद्योगिक विकास के विरोधी व्यक्ति के रूप में जाने जाते है। श्री पांडेय ने कहा कि बस्तर के विकास में हमेशा अवरोध पैदा करने का काम कांग्रेस ने किया, जिसे जनता जानती है। कांग्रेस के उद्योग मंत्री बस्तर से होने के बाद भी वहाँ औद्योगिक उपेक्षा क्यों हुई? यह एक सवाल आज भी कांग्रेस से है।
———————-

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *