रायपुर वॉच

स्वास्थ्य कार्यक्रमों की गुणवत्ता को जांचेगी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की टीम

Share this

रायपुर : राज्य के 6 जिलों में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की गुणवत्ता को जांचने को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की टीम सम्बंधित जिलों का दौरा कर स्थलीय निरीक्षण करेगी।इस बारे में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा डायरेक्टर ऑफ़ हेल्थ सर्विसेज छत्तीसगढ़ को पत्र जारी कर सूचित किया गया है। भ्रमण के दौरान टीम द्वारा जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर दी जाने वाली सेवाओं की गुणवत्ता को जांचा जाएगा।

निरीक्षण के लिए यह जिले हुए हैं चिन्हित

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की टीमद्वारा सर्वप्रथम 11 फरवरी को बेमेतरा में एवं 12 फरवरी को दुर्ग में निरीक्षण किया गया है वहीँ 23 और 24 फरवरी को मुंगेली और जगदलपुर एवं25 और 26 फरवरी को विलासपुर और दंतेवाडा जिलों में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की गुणवत्ता को जांचा जाएगा।

इन लोगों के नेतृत्व में हो रहा निरीक्षण

स्वास्थ्य कार्यक्रमों की गुणवत्ता जांचने को तीन लोगों के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया है जिसमें रीजनल डायरेक्टर डॉ लीना बंधोपाध्याय, कंसल्टेंट डॉ कृष्णमूर्ति काम्बले, डिप्टी डायरेक्टर डॉ चैतन्य निगम शामिल हैं। इन्हीं लोगों के नेत्रत्व में केंद्रीय टीम स्वास्थ्य कार्यक्रमों की गुणवत्ता जांचने को जिलों के अस्पतालों का दौरा कर रही है।

केंद्रीय टीम द्वारा इन स्वास्थ्य कार्यक्रमों की गुणवत्ता को परखने का होगा प्रयास

राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण कार्यक्रम, राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम, इंटीग्रेटेड डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम एवं आर.एम.एन.सी.एच.+ए के अंतर्गत आने वाले कार्यक्रमों की गुणवत्ता को परखा जाएगा।

आर.एम.एन.सी.एच.+ए रणनीति के अंतर्गत आती हैं यह सेवायें

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालयलोगों का बेहतर स्वास्थ्य देने के उद्देश्य से आर.एम.एन.सी.एच.+ए की रणनीति अपनाई है इसके अंतर्गत मनुष्य का पूरा जीवन चक्र समाहित है इसको लाइफ साईकिल अप्रोच भी कहा जाता है ।आर.एम.एन.सी.एच.+ए रणनीति में आर. का मतलब है Reproductive यानि कि प्रजनन स्वास्थ्य इसके अंतर्गत परिवार नियोजन की सेवाएँ प्रदान की जाती हैं, एम. का मतलब Maternal यानि कि मातृस्वास्थ्य इसके अंतर्गत गर्भावस्था से लेकर प्रसव पश्चात सेवाओं को शामिल किया जाता है,एन. का मतलब Newborn यानि की नवजात स्वास्थ्य इसके अंतर्गत 0 से 28 दिनों तक के नवजात बच्चों से सम्बंधित स्वास्थ्य सेवाएँ दी जातीं है सी. का मतलब Child है इसके अंतर्गत1 माह से 5 वर्ष तक के बच्चो से सम्बंधित सेवाओं को शामिल किया जाता है एका मतलब Adolescent है यानि कि किशोर स्वास्थ्य इसके अंतर्गतकिशोर – किशोरियों से सम्बंधित स्वास्थ्य सेवाओं को शामिल किया जाता है वहीँ एचका मतलब Health है |

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *