देश दुनिया वॉच

श्री बालाजी विद्या मंदिर, सेक्टर 2, देवेंद्र नगर, रायपुर, में सावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Share this

रायपुर- श्री बालाजी विद्या मंदिर, सेक्टर 2, देवेंद्र नगर, रायपुर, में सावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । जिसमें छात्र एवं शिक्षक पारंपरिक हरित वेशभूषा में कुछ नन्हें-मुन्ने भगवान शिव पार्वती, कांवडिए बनकर शाला पहुंचे ।इस अवसर पर भगवान शंकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं शिवलिंग पर जलाभिषेक कर विधिवत पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री वी. रामा राव ( भूतपूर्व सदस्य , नगर पालिक निगम, कोरबा )विशिष्ट अतिथि डॉ. अरुण पटनायक (सीनियर डायरेक्टर ऑफ़ एमिटी यूनिवर्सिटी ) श्री जी. स्वामी (अध्यक्ष, आंध्रा एसोसिएशन, रायपुर ) श्री मोहन के. नायडू (कोषाध्यक्ष )श्री एम. श्रीनिवास ( संयुक्त सचिव 2 ) कार्यकारिणी के सदस्यों में सर्वश्री के. विजय कुमार, जी. नागेश, शाला की प्राचार्या डॉ. फ्रेनी जयप्रकाश, उपप्राचार्या श्रीमती मौसमी भट्टाचार्या उपस्थित थे । मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि सकारात्मक सोच रखते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करना चाहिए । छात्रों को अपने चरित्र को उत्तम बनाना चाहिए । समर्पण, त्याग और दृढ़ निश्चय इनको अपने चरित्र में समाहित करना चाहिए । देश भक्ति, मातृभूमि और मातृभाषा के प्रति आपका लगाव हमेशा रहना चाहिए । पवित्र सावन महीने के महत्व को वरिष्ठ शिक्षिका डॉ. सुमन वर्मा द्वारा बताया गया ।छात्रों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई थीं । जिनमें मेहंदी, केश सज्जा, चूड़ी सजाओ, वेस्ट से बेस्ट और डमरू बनाना । जिनमें भाग लेकर बच्चों ने अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया । अंत में प्रसादी वितरण हुआ ।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *