प्रांतीय वॉच

गौरवपथ में दो और गयानगर में तीन दुकानों को निगम ने किया सील

Share this

दुर्ग ! निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के निर्देशानुसार निगम स्वामित्व की पांच दुकानों को आज बाजार विभाग के प्रभारी बाजार अधिकारी नारायण सिंह यादव के नेतृत्व में सील किया गया । नारायण सिंह यादव, चंदन मनहरे, निशांत यादव, शशीकांत यादव, महेन्द्र सोनटके द्वारा सीलबंद की कार्यवाही कर निगम का ताला लगाया ।  उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा गौरवपथ में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत् एलआईसी कार्यालय के सामने दुकान का निर्माण का पात्र हितग्राहियों को दुकानें आबंटित किया गया है। इनमें से दुकान क्रं0 18 में शिव सेना नगर कार्यालय का नेमप्लेट लगाया गया था वहीं दुकान क्रं0 19 में बजरंग दल जिला कार्यालय लिखकर दुकानों का उपयोग किया जा रहा था। जिसे आज नगर निगम अमला ने अपना ताला लगाकर सील किया गया । इसी प्रकार गयानगर में निर्मित मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना की दुकानों में सुमन यादव, रामदस द्वारा कब्जा किया गया था तथा दुकान क्रं0 8 को आकाश पटेल बिना प्रीमियम राशि जमा किये दुकान चालू कर लिया था । निगम अमला ने तीनों दुकानों में अपना ताला लगाकर सील किया है ।

सफाई कर्मचारी, किराना दुकान, कबाड़ी दुकान को किया गया फाईन

नगर पालिक निगम दुर्ग अमला ने आज सड़क पर कचरा फेकने वाली सफाई कर्मचारी, साहू किराना दुकान, कबाड़ी दुकान, देवांगन आॅटो सर्विस सेंटर, पारख गैरेज, भैंस खटाल सहित कुल आठ लोगों पर गंदगी फैलाने के लिए 200 से 1000 रु0 तक का जुर्माना लगाया । कार्यवाही के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, दरोगा राजू सिंग एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।  उल्लेखनीय है कि निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन द्वारा निरंतर सफाई कार्य का निरीक्षण वार्डो में भ्रमण कर किया जा रहा है इस कड़ी में आज रेल्वे स्टेशन क्षेत्र की मुख्य सड़कोकं, नालियों, आस-पास स्थित दुकान क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। जहाॅ ग्रीन चैक के पास ही साहू किराना दुकानदार द्वारा कचरा गंदगी फैलाया जा रहा था जिसे पर 1000 रु0 का जुर्माना किया गया। इसी प्रकार ग्रीन चैक के पास ही कबाड़ी दुकान, देवांगन आॅटो सर्विस सेंटर द्वारा गंदगी करने पर 500-500 रु0, प्रकाश घूघल गैरज को 200 रु0, मोहन नगर वार्ड में कविता सोनी भैंस खटाल को 200, राम डेयरी 200 रु0 जिला सहकारी समिति को 1000 रु0 और निगम सफाई कर्मचारी को 200 रु0 जुर्माना किया गया ।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *