प्रांतीय वॉच

नगर निगम ने बेचा 25 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट खाद

Share this
  • ट्रांसपोर्ट नगर एस एल आर एम सेंटर को  बनाया गया है वर्मी खाद सेंटर
  • गौधन न्याय योजना होने लगी साकार-आशुतोष पांडेय
आशीष जायसवाल/रायगढ़। रायगढ़ जिला कलेक्टर भीमसिंह के  निर्देशन में गौधन न्याय योजना अंतर्गत नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे ने वर्मी कंपोस्ट के लिए ट्रांसपोर्ट नगर एस एल आर एम सेंटर के टंकियों में अफ्रीकन केचुओं को डालकर खाद बनाने की प्रक्रिया आरंभ किया था जिसका प्रतिसाद अब भारी मात्रा में दिखने लगा है,सेंटर द्वारा लगभग 25 क्विंटल खाद 25000 रु का वन विभाग को विक्रय किया गया। नगर पालिक निगम आयुक्त आशुतोष पांडे ने ट्रांसपोर्ट नगर एसएलआरएम सेंटर में टंकियों में निर्मित गोबर खाद  में अफ्रीकन केचुओं को अपने हाथ से डालकर वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने की  प्रक्रिया का शुभारंभ किया था जो 45 दिनों में तैयार होता है। शासन की महत्वकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना के अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर कम्पोस्ट शेड शहरी गोठान से 25 क्विंटल खाद  राशि -25000 का वन विभाग को बेचा गया प्राप्त राशि समहू के खाते में सीधे दिया जाना है  विदित हो कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के महत्वाकांक्षी योजना नरवा गरवा घुरवा बारी अंतर्गत गोधन या योजना में पूरे राज्य में गोठान बनाए गए, जहां गोबर खरीदी कर एकत्रित किया जा रहा है साथ ही स्वच्छ भारत मिशन क्लीन सिटी के तहत शहरों में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन कर एसएलआरएम सेंटर में गीला एवं सूखा कचरा अलग अलग कर एकत्रित किया जा रहा है जिसे वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने वाले विशेषज्ञों द्वारा बताए हुए विधियों अनुसार गोबर एवं गीला कचरा मिलाकर खाद बनाने की प्रक्रिया की जा रही है गोबर खाद से हुए आय को सेंटर के स्वच्छता दीदी जो वहां खाद बनाने हेतु कार्यरत हैं उन्हें ही मानदेय के रूप में दिया जाएगा इस प्रकार इस योजना से किसान, चरवाहा,महिलाएं स्वच्छता दीदी आदि लोगों को रोजगार भी मिल रहा है एवं छत्तीसगढ़ राज्य आर्थिक दृष्टि से समृद्धसाली भी बनेगा।
*आशुतोष पांडे ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर में मणिकंचन केंद्र है उसका एक पार्ट यह भी है जहां हम गोबर खरीदी कर रहे हैं विगत दिनों वर्मी कंपोस्टिंग प्रारंभ किया गया था 5 किलो का केचुँए लाकर अलग-अलग टंकीयों में डाला गया था,अब हमारा खाद तैयार हो गया जो कि शासन की योजना के अनुरूप ₹10 पर किलो की दर से वन विभाग को 25000 रु में 25 क्विंटल विक्रय किया गया।हमारे पास अभी पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है।
 साथ ही हम जैविक खेती की ओर आगे बढ़ेंगे वर्तमान में चार एसएलआरएम सेंटर है ट्रांसपोर्ट नगर बांझीन पाली ,विनोबा नगर ,आशीर्वाद पुरम,
 ट्रांसपोर्ट नगर सेंटर , बाकी सेंटरों में भी जल्द ही खाद उपलब्ध होंगे।ट्रांसपोर्ट नगर  एस एल आर एम में खाद विक्रय हेतु नगर निगम के कमिश्नर समेत  ,PIU  प्रहलाद तिवारी एवं विकाश पटेल ,सेन्टर सुपरवाइजर सरोजनी एवम स्वच्छता दीदी उपस्थित रही
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *