तिलकराम मंडावी/ डोंगरगढ़ : ग्राम मुड़पार के समीप कार व बाइक में भिड़ंत से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को षाम लगभग 5 बजें ग्राम मुड़पार निवासी युवक तुलेष पिता बसंत निशाद 22 वर्श मुड़पार के धान खरीदी केंद्र से लौट रहा था। तभी तालाब के समीप कार क्रमांक सीजी 08 जेड 9961 में भिड़त हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि बाइक कार के नीचे जा घुसी। हादसे में बाइक सवार युवक को गंभीर चोट लगी है। वहीं इसी दौरान मां बम्लेष्वरी दर्षन कर लौट रहे परिवार भी हादसे के चपेट में आतें हुए बाल-बाल बचें। कार क्रमांक सीजी 24 एन 9448 के ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगातें हुए स्टेयरिंग को घुमा दिया। जिससें कार पैरावट में जा घुसी। इधर हादसें के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को निजी वाहन से राजनांदगांव ले जाया गया। हादसें की सूचना मिलनें के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहंुची। दोनों कार में सवार लोगों को मामूली चोट लगी है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए डोंगरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। समाचार लिखें जानें तक बाइक सवार युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही थी।
फोटो डीजीजी 05 हादसे में बाइक सीधे कार के नीचे जा घुसी।
कार व बाइक में भिड़ंत, युवक गंभीर रूप से घायल

