- टॉप टेन में विद्यालय की 5 छात्राओं ने स्थान बनाया
पुरूषोत्तम कैवर्त/ कसड़ोल । एकलव्य अकादमी रायपुर द्वारा नीट / यूजी ऑनलाइन स्कॉलरशिप परीक्षा में इंदिरा देवी गौरहा उ मा विद्यालय की छात्राओं ने बाजी मारी । विद्यालय की 5 छात्राओं ने टॉप टेन में स्थान हासिल कर विद्यालय के साथ साथ अंचल के मान बढ़ाया है । छात्राओं की गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए संस्था के अध्यक्ष ने छात्राओं एवं विद्यालय के शिक्षकों को बधाई दी है । एकलव्य एकेडमी रायपुर व्दारा नीट/ यूजी आनलाइन स्काॅलरशीप परीक्षा ली गई जिसमें नगर के इंदिरा देवी गौरहा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्राओं ने बाजी मारी। यह परीक्षा ऑनलाइन ली गई थी, जिसमें 75 वैकल्पिक प्रश्न दिये गये थे जिसमें भौतिकी, रसायन व जीव विज्ञान से संबंधित 25 25 प्रश्न शामिल किया गया था । प्रचार्य वर्षा शर्मा व्दारा दी गई जानकारी के अनुसार टाॅप 10 सूची में इस विद्यालय के 5 छात्राओं ने क्रमशः राखी वर्मा पिता महेश्वर प्रसाद वर्मा , स्नेहा पिता रेवाराम यादव प्रथम, भूमिका पिता भुनेश्वरराव जाधव व्दितीय , झील पिता संतोष पटेल एवं पूर्णिमा पिता योगेश कुमार साहू 4 था रेंक हासिल कर विद्यालय के साथ साथ अंचल का मान बढाया है। श्रीमती शर्मा ने बताया कि इस ऑन – लाइन परीक्षा में पूरे छत्तीसगढ़ के विभिन्न विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भाग लिया जिसमें इस विद्यालय के छात्राओं ने टाॅप टेन में अपनी जगह बना कर विद्यालय का गौरव बढाया है ।छात्राओं के इस गौरव पूर्ण सफलता पर संस्था के संस्थापक अध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्रा तथा गुरूजनों ने बधाई दी है ।

