दिलहरण चंद्रा/ जैजैपुर : देश का विकास प्रदेश की सरकार पर निर्भर करती है तथा प्रदेश की सरकार लोगों की मतदान पर निर्भर करती हैं, सरकार एवं मतदान का एक अटूट बंधन है। अगर प्रदेश की जनता अपने मताधिकार का प्रयोग कर एक सच्चा अच्छा एवं लोकप्रिय सरकार का चुनाव करती है, तो निश्चित रूप से देश विकास कर आगे बढ़ेगा परंतु अगर लोग प्रलोभन में आकर अपने मताधिकार का गलत प्रयोग एक गलत सरकार का चुनाव करते हैं तो निश्चित रूप से ही देश की विकास पर बाधा उत्पन्न होगी। जिस पर लोगों को अपनी मताधिकार के संबंध में संक्षिप्त जानकारी होना अति आवश्यक है जिससे कि वह एक सही सरकार का चुनाव कर सकें। जिस पर जागरूकता लाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय मतदाता दिवस की अवसर पर 25 जनवरी 2021 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष् जिला एवं सत्र न्यायाधीश माननीय जगदंबा राय के निर्देश में तालुका विधिक सेवा समिति जैजैपुर की अध्यक्ष मंजू लता सिन्हा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी द्वारा जैजैपुर शासकीय कन्या हाई स्कूल के छात्राओं को प्राचार्य श्री एम लकड़ा के समक्ष मतदाता परिचय पत्र प्रदान किया गया साथ ही उन्हें मतदान के अधिकारों उसके फायदे उसके दुरुपयोग पर चर्चा की गई । विधिक सेवा से आए हुए अधिकारियों के द्वारा स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति में उन्हें मतदान के अधिकारों से परिचित कराने के साथ स्वतंत्र होकर मतदान करने की समझाइश दी गई साथ ही उन्हें हर प्रकार के प्रलोभन से दूर रहकर स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान करने के विषय मे समझाया गया कि अगर प्रलोभन में आकर लोग अपने मताधिकार का गलत प्रयोग करते हैं तो देश की विकास पर निश्चित रूप से बाधा उत्पन्न होती है इसीलिए स्वतंत्रता पूर्वक मताधिकार का उचित एवं सही प्रयोग कर सही सरकार का चुनाव करना चाहिए । इसके साथ ही उन्हें समझाया गया हमें मतदान करने के लिए धर्म ,जाति , प्रलोभन , लालच से दूर रहकर मतदान करना चाहिए जिससे देश में प्रजातांत्रिक मूल्य बने रह सके तथा देश का विकास हो सके। इसके अलावा छात्र छात्राओं को आम आदमी के अधिकारों के विषय में भी बताया गया , वर्तमान समय में महिलाओं एवं बालिकाओं पर हो रहे लगातार अपराधिक गतिविधियों को देखकर उस अत्याचार के खिलाफ लड़ने वाले धारा आदि के बारे में भी छात्राओं को बताया गया।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस की अवसर पर कन्या शाला जैजैपुर में शिविर आयोजित कर छात्राओं को प्रदान की गई मतदान संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां

