प्रांतीय वॉच

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण अभियान के लिए जन जागरूकता फैलाने विहिप बजरंगदल द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा

Share this
दिनेश वाजपेयी/ बलौदाबाजार : बलौदाबाजार नगर मे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र मंदिर निर्माण हेतु विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल एवं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण अभियान समिति के द्वारा निधि समर्पण अभियान को सफल बनाने के लिए संगठन के कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति, दुर्गावाहिनी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता विहिप जिलामंत्री एवं अभियान के जिला संयोजक राजेश केशरवानी (बाबा)विहिप जिला कार्यकारी अध्यक्ष एवं अभियान के सहसंयोजक अभिषेक तिवारी (मिकी) द्वारा की गई। शोभायात्रा मे विशेष आमंत्रित विहिप मातृशक्ति प्रांत उपाध्यक्ष एवं अभियान की पालक अधिकारी श्रीमती प्रेमलता बिशेन,विहिप जिलाअध्यक्ष सुशील भुषानिया एवं नगरपालिका अध्यक्ष चित्तावर जायसवाल उपस्थित रहे। शोभायात्रा का शुभारंभ श्री महावीर देव मंदिर बजरंग चौक से पूजा अर्चना के साथ हुआ। शोभायात्रा सदर बाजार, सरस्वती शिशु मंदिर, गांधी चौक, नयापारा से मुख्य मार्ग होते हुए गार्डन चौक स्थित मां षष्ठी मंदिर पहुंची जहां श्रीराम चंद्र जी की महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। विहिप जिला कार्यकारी अध्यक्ष ने बताया की निधि समर्पण अभियान का मुख्य उद्देश्य संपूर्ण हिंदू समाज को संगठित करना एवं अयोध्या मे भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण कर मंदिर निर्माण से राष्ट्र निर्माण का स्वप्न साकार करना है। तथा विहिप बजरंगदल के ककार्यकर्ताओं, पालिका अध्यक्ष चित्तावर जायसवाल एवं भारतीय जनता पार्टी के जिलाअध्यक्ष सनम जांगडे ने 31जनवरी को लोंगों से अधिक से अधिक निधि समर्पण अभियान मे भागीदार बनकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में दिव्य एवं भव्य मंदिर बनाने की अपील की। कार्यक्रम मे संघ के जिला संघचालक खोडशराम कश्यप, नगर संघ चालक राजनारायण केशरवानी, लखेपाल जायसवाल टेशुलाल धुरंधर,पुरूषोत्तम साहू विहिप कोषाध्यक्ष शिवप्रकाश तिवारी, सेवा प्रमुख विनय गुप्ता,बजरंगदल जिला प्रभारी हेमंत वर्मा,जिला संयोजक रवि वर्मा, जिला सहसंयोजक वासुदेव ठाकुर, मातृशक्ति जिला संयोजिका श्रीमती  भारती पांडेय, सहसंयोजिका आरती सिंह, तुलेश्वरी धुरंधर, दुर्गावाहिनी जिला संयोजिका भारती सिंह ,पलारी नगर पंचायत अध्यक्ष यशवर्धन वर्मा, बलौदाबाजार शहर मंडल अध्यक्ष संकेत शुक्ला, बलौदाबाजार ग्रामीण मंडल अध्यक्ष डोमन वर्मा, सांसद प्रतिनिधि मणिकाअंत मिश्रा, कृष्णा अवस्थी, सरिता प्रदीप साहू पार्षद, विहिप  बजरंगदल के सदस्य एवं कार्यकर्ता विकास तिवारी, अंकुर श्रीवास, तरूण वर्मा, दीपक ग्रहन, रितेश यादव, खिलावन पटेल,दुर्गेश साहू,वात्सल्य दिक्षित, अमन सोनी,राजू सोनी,अमन टंडन,भारतीय जनता पार्टी से पवन जायसवाल, रितेश श्रीवास्तव, आदित्य बाजपेयी, पुरूषोत्तम सोनी, राहुल सोनी, अभिषेक तिवारी समी,प्रणव अवस्थी,सौरभ पटेल, सौरभ द्विवेदी, कमल भारद्वाज,राहुल साहू,सुमित सोनी तथा अशोक कुमार तिवारी, अजेश त्रिवेदी,मधुकाअंत दिक्षित, लक्ष्मेअंद्र अग्रवाल, अमित केशरवानी, मोहन गुप्ता, सुशील सोनी,आरती सोनी,सोनल तिवारी, लता तिवारी,लता केशरवानी,गरीमा दुबे, संतोष दुबे, थानेश्वर त्रिवेदी, उमेश निर्मलकर, गिरिवर सेन,मोहन निर्मलकर,निगम बांधे,ओमप्रकाश ध्रुव,टुकेश्वर वर्मा इत्यादि ठेलकी, भरसेला पौअंसरी, रवान, डमरू, कोहरौद,कारी,पलारी के विहिप तथा बजरंगदल के ग्राम अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष एवं संयोजक,सहसंयोजक तथा मातृशक्ति, दुर्गावाहिनी की माताएं, बहने तथा कार्यकर्ता एवं बलौदाबाजार के प्रतिष्ठित नागरिक एवं माताएं बहने भारी संख्या मे सम्मिलित हुए। जय श्रीराम
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *