प्रांतीय वॉच

कांकेर के चौक चौराहों के नाम महापुरुषों के नाम पर हों मैदान-ए-जंग समाजसेवी संस्था ने उठाई आवाज़

Share this
अक्कू रिजवी/ कांकेर। शहर की जानी-मानी सामाजिक संस्था मैदान-ए-जंग ने अनेक नागरिकों द्वारा हस्ताक्षरित ज्ञापन  पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद कांकेर से मांग की है कि दिवंगत देशभक्तों तथा महापुरुषों की यादगारें आम जनता के मन में स्थायी रखने हेतु यह आवश्यक है कि इस शहर के चौक चौराहों के नामकरण उन महापुरुषों के नाम पर किए जाएं इससे नई पीढ़ी को भी पता चलेगा कि देश के लिए बहुत बड़ा योगदान करने वाले हमारे महापुरुषों के नाम क्या-क्या हैं अन्यथा नई पीढ़ी अपने ही देश के महा मानवों के नाम धाम भूल जाएगी। मैदान-ए-जंग ने अपनी ओर से सुझाव देते हुए मुख्यमंत्री जी को लिखा है कि पुराने बस स्टैंड के चौक का नामकरण शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के नाम पर हो  जो क्रांतिकारी तथा युवाओं के प्रेरणा स्रोत थे। इसके अलावा गिल्ली चौक का नामकरण देश के महान वैज्ञानिक डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर किया जाए। मैदान-ए-जंग द्वारा दिए गए इस ज्ञापन पर संस्था के अध्यक्ष सौरभ मणि, मिश्र, डॉ दुर्गेश अवस्थी, यासीन करानी, खेमनारायण शर्मा तथा अनेक गणमान्य नागरिकों के हस्ताक्षर हैं।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *