Thursday, September 19, 2024
मैनपुर

मैनपुर हरदीभाठा से युवाओं का दल जलाभिषेक करने फिंगेश्वर रवाना

Share this

मैनपुर हरदीभाठा से युवाओं का दल जलाभिषेक करने फिंगेश्वर रवाना

पुलस्त शर्मा मैनपुर – तहसील मुख्यालय मैनपुर से लगे ग्राम हरदीभाठा के बोल बम युवा समिति का दल गुरूवार को कांवर यात्रा के लिए फिंगेश्वर रवाना हुए। कांवर यात्रा में जाने से पूर्व जिला पंचायत के उपाध्यक्ष संजय नेताम ने सभी कांवर यात्रियों का स्वागत किया। ग्राम हरदीभाठा के युवा गजेन्द्र यादव, जशवंत साहू, नंदू साहू, कमलेश कश्यप ने बताया यह 14 वर्ष जलाभिषेक करने के लिए हरदीभाठा से युवाओं का दल रवाना हो रहे है फिंगेश्वर जल लेकर मैनपुर क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थल पैरी उदगम् स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक करेगें। युवाओं ने बताया इसके पूर्व भुतेश्वर नाथ, कुलेश्वर महादेव, सिरपूर, अमलेश्वर महादेव, महासमुंद, सिद्धेश्वर महादेव, रूद्री, सिहावा भारन, धरमगढ़ ओड़िसा, पताल गंगा से भी कांवर यात्रा कर चूके है। इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम, गुंजेश कपिल, गजेन्द्र यादव, जसवंत साहू, राजू साहू, सेवन सोनवानी, इंदल कश्यप, टीकेश्वर पटेल, बुदेश्वर ध्रुव, कमलेश कश्यप, नंदुसाहू, संजू निर्मलकर, मनीष यादव, सागर साहू, जतीन यादव, नंदकिशोर पटेल, हेमेन्द्र पटेल, वरूण पटेल, वेदांत बाम्बोड़े, मुकुंद निर्मलकर, गगन निर्मलकर,भागचंद, गोलू साहू, मनीष सेन, गज्जू पटेल आदि शामिल है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *