प्रांतीय वॉच

कोरोना वैक्सीन ‘कोविशील्ड’ पहुँची गरियाबंद, 16 जनवरी से वेक्सीनेशन होगा प्रारम्भ 

Share this
किरीट ठक्कर/ गरियाबंद। बुधवार की रात कोरोना की वैक्सीन जिले में पहुंच चुकी है। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एन. आर .नवरतन के अनुसार सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया द्वारा निर्मित  ” कोविशील्ड , के तीन लाख 23 हजार टीके छत्तीसगढ़ प्रदेश को मिले हैं , इनमें से तीन हजार 9 सौ 40 टीके जिले को प्राप्त हुये है। स्वास्थ्य विभाग के प्रोटोकाल के अनुसार जिले में वैक्सीन के परिवहन और भंडारण की समुचित व्यवस्था कर ली गई है। विदित हो कि टीकाकरण के लिए पूर्व में ही मॉक ड्रिल और आपात स्थिति से निपटने पूर्वाभ्यास किया जा चुका है। डॉ नवरतन के अनुसार टीकाकरण स्टेप बाई स्टेप किया जायेगा। विगत रात्रि वैक्सीन की पहली खेप जिला चिकित्सालय पहुँचने पर सीएमएचओ डॉ नवरतन , टीकाकरण अधिकारी , नोडल अधिकारी आदि उपस्थित थे।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *