नरसिंग मंडावी/ नारायणपुर : प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजयुमो नारायणपुर के द्वारा नगर के जयस्तंभ चौक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री संजय नंदी व भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुदीप झा ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के बारे मे आपत्तिजनक टिप्पणी करना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओछी मानसिकता को दर्शाता है एक उच्च पद मे बैठे जनप्रतिनिधि को ऐसी टिप्पणी से बचना चाहिए,भाजयूमो भूपेश बघेल से माँग करती है की अपने इस घटिया बयान के लिये वो माफी मांगे इस अवसर पर निरपेन देवनाथ, संतनाथ उसेंडी,नरेंद्र मेश्राम,जैकी कश्यप,निरपेन देवनाथ,अविनाश देवांगन,सचिन जैन,सोमजी कावडे,प्रितेश जैन,पंकज जैन,सुखमन कचलाम,मयंक जैन सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे,
भाजयूमो ने मुख्यमंत्री बघेल का पुतला फुँका

