देश दुनिया वॉच

कौन होगा ओडिशा का अगला मुख्यमंत्री? चर्चा में सबसे आगे इन नेताओं के नाम

Share this

नई दिल्ली: ओडिशा में बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की है। नतीजे सामने आने के बाद नवीन पटनायक ने बुधवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राज्यपाल रघुबर दास को अपना इस्तीफा सौंपा। बीजेपी ने प्रदेश में 147 सीटों में से 78 सीटें जीती हैं। पटनायक की बीजू जनता दल (बीजेडी) को 51 सीटें मिली हैं। अब सवाल यह है कि ओडिशा का नया मुख्यमंत्री कौन बनेगा?

कौन बनेगा अगला CM?

बीजेडी की चुनावी हार के बाद अब सबकी निगाहें ओडिशा के अगले मुख्यमंत्री पर टिकी हैं। अटकलों के बीच राज्य भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने बुधवार को कहा कि पार्टी का संसदीय बोर्ड एक-दो दिन में इस पर फैसला कर लेगा।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक सामल ने कहा, “मुख्यमंत्री का चयन प्रधानमंत्री द्वारा निर्धारित मानदंडों के आधार पर किया जाएगा एक ओडिया व्यक्ति जो राज्य की संस्कृति और परंपरा को कायम रखेगा, वह ओडिशा का अगला मुख्यमंत्री होगा।

किन नामों की है चर्चा?

1. धर्मेंद्र प्रधान

मुख्यमंत्री पद के नामों में धर्मेंद्र प्रधान का नाम काफी ऊपर चल रहा है। प्रधान ने बीजद के प्रणब प्रकाश दास के खिलाफ 1 लाख से अधिक मतों के अंतर से संबलपुर लोकसभा सीट जीती है।

2. भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा

बैजयंत पांडा ने ओडिशा में केंद्रपाड़ा लोकसभा सीट जीती है। वह बीजेडी से एक बार राज्यसभा सांसद और दो बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, वह छह साल पहले भाजपा में शामिल हुए और 2019 में केंद्रपाड़ा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था जहां वह हार गए थे।

3. भुवनेश्वर सांसद अपराजिता सारंगी

अपराजिता सारंगी ने कांग्रेस नेता यासिर नवाज और बीजू जनता दल नेता मन्मथ राउत्रे के खिलाफ भुवनेश्वर सीट जीती है। वह भी मुख्यमंत्री पद के लिए एक अहम नाम मानी जा रही हैं।

4. बालासोर के सांसद प्रताप सारंगी

प्रताप सारंगी बालासोर के मौजूदा सांसद हैं। उनका भी नाम इस फेहरिस्त में है।

5. पूर्व केंद्रीय आदिवासी मंत्री जुएल ओरांव
63 वर्षीय ओराम पांच बार सांसद और एक बार विधायक हैं। वह ओडिशा में भाजपा के शुरुआती सदस्यों में से एक रहे हैं। ओराम को अक्टूबर 1999 में पहला केंद्रीय जनजातीय मामलों का मंत्री बनाया गया था। उन्होंने लोकसभा के चुनावों में सुंदरगढ़ लोकसभा क्षेत्र से जीत हासिल की है।

6. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा

संबित पात्रा ने बीजद नेता अरूप पटनायक और कांग्रेस उम्मीदवार जय नारायण पटनायक के खिलाफ पुरी लोकसभा सीट जीती है। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेडी के पिनाकी मिश्रा ने पात्रा को हराकर जीत हासिल की थी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *