प्रांतीय वॉच रायपुर वॉच

मुठभेड़ में मारे गए 7 नक्सली, CM साय ने सुरक्षाबलों को दी बधाई, कहा -नक्सलवाद के खिलाफ हमारी सरकार मजबूती से लड़ाई लड़ रही

Share this
रायपुर. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 7 नक्सली मारे गए है ।इस सफलता पर सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर लिखा है कि निश्चित ही सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. उनके साहस को सलाम करता हूं. नक्सलवाद के खिलाफ हमारी सरकार मजबूती से लड़ाई लड़ रही है. प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा ही हमारा लक्ष्य है.बात दे सीमावर्ती इलाके में रूक रूक कर हो रही मुठभेड़ में सात वर्दीधारी नक्सली मारे गए हैं. नारायणपुर पुलिस ने दो नक्सलियों के शव और हथियार बरामद किए हैं. वहीं पांच वर्दीधारी नक्सलियों के शव दंतेवाड़ा पुलिस को मिले हैं. इसकी पुष्टि पुलिस कप्तान गौरव राय ने की है।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *