देश दुनिया वॉच

पुलिस ने किसानों पर किया लाठीचार्ज, करनाल में बवाल के बीच खट्टर को रद्द करना पड़ा दौरा

Share this

करनाल : बीजेपी के किसान महापंचायत का विरोधकिसानों ने दिखाए काले झंडे, सीएम के खिलाफ नारेबाजीकरनाल में किसानों पर पुलिस का लाठीचार्जसीएम खट्टर ने रद्द किया करनाल दौरा
हरियाणा के करनाल में पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों पर लाठी चार्ज किया है. करनाल जिले के कैमला गांव में बीजेपी ने किसान संवाद कार्यक्रम आयोजित किया था. यहां पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर किसानों के बातचीत करने वाले थे और उन्हें नए कृषि कानूनों का फायदा समझाने वाले थे. सीएम कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते उससे पहले वहां पर कृषि कानूनों का विरोध कर रहे सैकड़ों किसान पहुंच गए. इस किसानों ने वहां काले झंड़े दिखाए और सीएम खट्टर के खिलाफ नारेबाजी की. इस दौरान यहां तैनात पुलिसकर्मियों और स्थानीय पुलिस ने किसानों को समझा-बुझाकर उन्हें तितर बितर करना चाहा. लेकिन किसान नहीं माने. यहां पर स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज किया और आंसू के गोले दागे हैं. इस घटना की वे वीडियो में सैकड़ों किसान खेतों में भागते हुए दिख रहे हैं. पुलिस इन किसानों पर लाठियां बरसा रही है. कई किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं. किसानों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें छोड़ी. घटना के बाद किसान फिलहाल आस-पास के गांवों में चले गए हैं. यहां पर अब बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.

हेलीपैड पर कब्जा, सीएम के स्टेज पर तोड़फोड़

इस बीच करनाल मुख्यमंत्री सीएम के के लिए बनाए गए स्टेज पर किसानों ने की तोड़फोड़ की है. प्रदर्शनकारी किसानों ने कुर्सियां टेबल तोड़ डाली है. मुख्यमंत्री के हेलीपैड पर भी किसान इकट्ठा हो गए हैं. अभी तक मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर यहां लैंड नहीं कर पाया है.

सीएम का रद्द करना पड़ा दौरा

करनाल में किसानों के हंगामे के बीच सीएम मनोहर लाल खट्टर ने आज का यहां का दौरा रद्द कर दिया है. बता दें कि बड़ी संख्या में किसान हैलिपैड पर जम गए थे.

इस घटना पर कांग्रेस ने सीएम खट्टर पर हमला किया है. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि खट्टर सरकार किसान महापंचायत का ढोंग बंद करें. सुरेजेवाला ने ट्वीट किया, “मा. मनोहर लाल जी, करनाल के कैमला गांव में किसान महापंचायत का ढोंग बंद कीजिए. अन्नदाताओं की संवेदनाओं एवं भावनाओं से खिलवाड़ करके कानून व्यवस्था बिगाड़ने की साजिश बंद करिए. संवाद ही करना है तो पिछले 46 दिनों से सीमाओं पर धरना दे रहे अन्नदाता से कीजिए.”

आज जवान बनाम किसान होते होते बचा-कांग्रेस

सुरेजवाला ने कहा कि खट्टर साहेब की तमाम कोशिशों के बावजूद कैमला में हालात ‘जवान बनाम किसान’ होने से बच गए. उन्होंने कहा कि इतिहास में पहला मौका है जब दूसरे कार्यकाल के सवा साल के भीतर सीएम का अपने निर्वाचन वाले जिले में इतना जोरदार विरोध हुआ है. सुरजेवाला ने कहा कि जागने का समय है. आप गाम-राम से बड़े नहीं हैं. जन भावनाओं को समझें.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *