रायपुर वॉच

कांग्रेस की गारंटी से मिलेगी महंगाई से राहत, खत्म होगी बेरोजगारी : विकास उपाध्याय

Share this

रायपुर । रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने सोमवार को महंत लक्ष्मी नारायण दास ब्लॉक के महामाया मंदिर वार्ड में जनसंपर्क किया। वार्ड के कुकरी पारा चौक में सभा की वार्ड में पहुंचे विकास उपाध्याय का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सभा मे पहुंचे सैकड़ो महिलाओं ने कांग्रेस की न्याय गारंटी की सराहना की।

सभा को संबोधित करते हुए विकास उपाध्याय ने कहा कि आज देश में लगातार महंगाई के साथ साथ बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। घरेलू महिलाएं महंगाई से परेशान हैं उनकाे घर चलाने में तकलीफों का सामना करना पड़ता है। जिसको देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में महिलाओं के लिए नारी न्याय गारंटी की घोषणा की है जिसके माध्यम महिलाओं को प्रतिमाह 8333 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगी।इस दौरान उनके साथ शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ममता राय सचिन शर्मा सुनीता शर्मा सत्यनारायण नायक गोलू कुशवाहा आशा चौहान प्रशांत ठेंगड़ी लालू गोस्वामी अशोक शिवहरे पूनम यादव विकास जैन सहित कर्यकर्ता उपस्थित थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *