प्रांतीय वॉच

किसानों को बारदाना उपलब्ध नहीं करा पा रही कांग्रेस सरकार,आम आदमी पार्टी ने किया राजधानी रायपुर में उग्र प्रदर्शन

Share this
  • आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेन्द्र नाग पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ किसानों के समर्थन में पहुंचे राजधानी रायपुर
नरसिंग मंडावी/ नारायणपुर : आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने केंद्र व राज्य सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस और भाजपा की साठ गाठ में प्रदेश के किसान प्रदेश स्थापना के बाद से सिर्फ हैरान परेशान ही हो रहे हैं।उन्होंने कहा कि धान खरीदी के नाम पर जिस प्रकार राज्य व केंद्र सरकार एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे है इससे साफ जाहिर हो रहा है कि दोनों ही पार्टियां किसान मुद्दे पर केवल राजनीतिक रोटी सेंक रहे हैं।नारायणपुर जिलाध्यक्ष नरेंद्र नाग  ने कहा कि यदि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को बारदाना उपलब्ध नहीं कराती  तो किसानों के हित में पार्टी का आंदोलन और तेज़ होगा। कभी समर्थन मूल्य के नाम पर तो कभी बारदाने को लेकर किसान परेशान है।जो किसान धान बेच चुका है, उसके भुगतान में देरी की जा रही है। नरेन्द्र नाग ने कहा कि अन्नदाता को न्याय दिला कर ही दम लेंगे । दोनों ही सरकार चाहे वो भुपेश बघेल की कांग्रेस सरकार हो या भाजपा की केंद्र सरकार किसानों को छल रहे है ।राज्य सरकार ने वादा किया था 2500 में धान खरीदेंगे लेकिन वे आज केंद्र का बहाना बना रहे है वही यदि रमन सिंह जो कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है यदि किसानों के हित में सोचते तो  केंद्र में उनकी सरकार है वह भी किसानो की सिफारिश कर सकते है।ये दोनों ही एक दूसरे को किसानों का हितैशी बताते हुए दोषारोपण कर अपना पल्ला झाड़ने की कोशिश में लगे है । इस अवसर पर प्रदेश संगठन के पद अधिकारियो समेत  समस्त जिलो से आये कार्यकर्ता उपस्थित   थे।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *