कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू को चुनाव प्रचार के दौरान मिल रहा अपार जनसमर्थन
कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू को चुनाव प्रचार के दौरान मिल रहा अपार जनसमर्थन
ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने किया जगह-जगह स्वागत
दुर्ग। बुधवार को दुर्ग लोकसभा के साजा एवं नवागढ़ विधान सभा का दौरा करते हुए कांग्रेश के लोकसभा प्रत्याशी राजेन्द्र साहू ने ग्राम मऊ, चंदुनू, मरका, खण्डसरा, रुआबाँधा जोन का दौरा किये जहाँ उनका जगह जगह स्वागत किया गया। क्षेत्र में पूर्व मंत्री द्वय रविन्द्र चौबे एवम जगत गुरु रुद्र कुमार पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा उपस्थित हुए। दौरे के दौरान सभी नेताओं ने विधानसभा के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम, जिला पंचायत, नगर पंचायत, वार्डों एवं कांग्रेस के सभी विंग के अध्यक्ष को एकजुट होकर दुर्ग लोकसभा का चुनाव जीतने का संकल्प लिए। नेताओ ने कहा कि हमें कांग्रेस के 5 गारंटी की जानकारी लोगोंं तक पहुँचाना है। पूर्व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने कांग्रेस शासनकाल में प्रदेश में बहुत सी महती योजनाओं को लागू किया, किंतु वर्तमान सरकार ने सारी योजनाएं बंद कर सामान्य जनता की मुश्किलें बढ़ा दी है।
उक्त अवसर पर बंशी पटेल, अध्यक्ष कांग्रेश कमेटी, सनतधर दीवान, शत्रुघन सिंह साहू, सुरेंद्र तिवारी, अयोध्या चंद्राकर दत्त जैजपुरी गोस्वामी, ईश्वरी साहू , कैलाश सोनी, ताराचंद भास्कर, सन्नी साहू ,विजय बघेल, शशिप्रभा गायकवाड़, सोशीला जोशी, नेमा निषाद, लुकेश वर्मा, नंद साहू, वाय के डिंडोरी, टी आर जनार्दन, छोटेलाल साहू ,दद्दू मार्कण्डे एवं सैकड़ों ग्रामीण ज़न उपस्थित थे।
–भूपेश बघेल होंगे शामिल...
30 मार्च को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दुर्ग आगमन हो रहा है वे राजीव भवन दुर्ग में कार्यकर्त्ता सम्मेलन में शामिल होंगे एवं कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने हेतु सम्बोधित करेंगे।
