रायपुर वॉच

छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट आज राजीव भवन में कार्यकर्ताओं की लेंगे बैठक

Share this

रायपुर । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट रायपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि इस सरकार की नीतियों ने अमीरों को और अमीर बना दिया है और मध्यम वर्ग जो गरीब था, उसे अपने हाल पर छोड़ दिया गया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट आज 21 मार्च से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर है ।

लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने पायलट आज सुबह बिलासपुर से रायपुर पहुंचेंगे। कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में आज कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे. बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनेगी. वहीं बैठक के बाद 4 बजे सचिन पायलट प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे।

भारत गठबंधन बहुत मजबूती से लड़ रहा हैृ-सचिन पायलट 

भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि अब चुनाव से ठीक पहले, भाजपा सरकार गैस सिलेंडर पर कुछ पैसे कम कर रही है और पेट्रोल और डीजल पर भी कुछ पैसे कम कर रही है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि 9 साल तक गरीबों की जेब पर डाका डालने के बाद वोट लेते समय इस तरह की हरकत करेंगे, तो जनता समझ जाएगी। मेरा मानना है कि इस चुनाव में भारत गठबंधन बहुत मजबूती से लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हम सब कुछ दिन पहले मुंबई में थे। भारत के सभी नेता वहां मौजूद थे, इसलिए विपक्ष मजबूती से चुनाव लड़ रहा है, लेकिन अगर कांग्रेस को इस तरह निशाना बनाया जाता है

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *