
मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल कोनी से पत्रकार कॉलोनी बिरकोना मार्ग जर्जर अवस्था में है
बिलासपुर।मनोज शर्मा।कोनी मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल एवं सिम्स के बन जाने के बाद बिरकोना एवं अन्य ग्रामीण के आवाजाही के लिए मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल कोनी आश्रम के सामने से अशोकनगर मार्ग बिरकोना मार्ग को जोड़ने वाली सड़क के आवाजाही बहुत अधिक होगी लेकिन अभी सड़क की हालत अत्यंत जर्जर है यह सड़क पैदल चलने के लायक भी नहीं है यहां से कोई भी गाड़ी या एंबुलेंस में मरीज को लाना संभव नहीं है इसी मार्ग पर पत्रकार कॉलोनी भी है यह सड़क वर्षों से उपेक्षित है यदि अस्पताल के उद्घाटन के पहले यह सड़क भी बन जाएगा तो बहुत से मरीजो एवं आमजन को सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। यह सड़क ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले मरीजो लिए अत्यंत उपयोगी है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बार के बजट में सड़क को शामिल किए जाने हेतु प्रस्ताव भेजा गया था लेकिन प्राकल्न के साथ विडियो ग्राफी कर नहीं भेजने के कारण वापस कर दिया गया है।
अब देखना है इस बार यह सड़क बजट में शामिल हो पाएगा या और इंतजार करना पड़ेगा।
