
शाला अवधि में शिक्षकों के लापरवाही के कारण दो बच्चो की गई जान
बच्चो के शव लेकर स्कूल पहुचे ग्रामीण, दर्राभाठा के तीन शिक्षक निलंबित
सीपत/सतीश यादव / मस्तूरी ब्लाक के ग्राम दर्राभाठा में शासकीय प्राथमिक शाला के स्कूल के दो बच्चों की तालाब में डूब कर मौत हो गई। इससे आकर्षित ग्रामीण बुधवार की सुबह बच्चों का शव लेकर स्कूल पहुंच गए । शिक्षक के ऊपर कारवाई की मांग की ।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत दर्राभाटा के प्राथमिक शाला के शिक्षक की लापरवाही के कारण बाहर निकल गए और तालाब में डूब गए मंगलवार को मध्यान भोजन करने के बाद कक्षा दूसरी के छात्र समीर पटेल और कक्षा पांचवी के छात्र वंश भट्ट अपने दो साथियों के साथ स्कूल के करीब स्थित तालाब पहुंच गए जहा नहाने के लिए उतरे इसमें दो बच्चे तैर कर बाहर आ गए लेकिन समीर और वंश की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बच्चों के स्कूल से नहीं लौट के बाद पलकों ने तलाश शुरू कर दी पता चला कि उनका बैग स्कूल में ही है शिक्षकों को भी उनके बारे में जानकारी नहीं थी मंगलवार की रात को दोनों बच्चों का शव तालाब में निकला मामले कि उक्त जानकारी प्राप्त कर सीपत पुलिश ने अपराध दर्ज कर लिया।

मौके पहुचे नायाब तहसीलदार व थाना प्रभारी के समझाईस व मुआवजा राशि देने की बात पर मामला शांत कराया गया।
टी.आर.साहू. डीईओ
स्कूल अवधि में शिक्षकों के लापरवाही के कारण बच्चे स्कूल से बाहर निकल गए जिसके कारण यह हादसा हो गया इस लापरवाही के कारण दर्राभाठा के पदस्थ तीनों शिक्षकों को निलंबित किया जाता है*
