रायपुर वॉच

अरविंद वर्मा बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी

Share this

रायपुर: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में विभिन्न नियुक्तियां की है. रजिस्ट्रार जनरल अरविंद वर्मा हाईकोर्ट के जस्टिस नियुक्त किये गए हैं. अब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में कुल जजों की संख्या 16 हो गई हैं.

बता दें सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था जिसमें अरविंद कुमार को जज बनाया जाने का प्रस्ताव दिया गया था. जिसके बाद उन्हें जज युक्त करने की अधिसूचना जारी कर दी गई है. अरविंद कुमार वर्मा इससे पहले जगदलपुर, रायपुर और बिलासपुर में जिला और सत्र न्यायाधीश के रुप में सेवा दे चुके हैं.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *