देश दुनिया वॉच

हैरान कर देने वाला मामला : सीईओ ने की बेटे की हत्या, बैग में मिली लाश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share this

गोवा में एक महिला ने अपने चार साल के बेटे की हत्या कर दी। इसके बाद महिला कर्नाटक भाग गई। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला बेंगलूरु में एक स्टार्टअप संस्थापक और सीईओ हैं। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, महिला की पहचान सुचना सेठ के रूप में की गई है। सुचना सेठ, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्ट-अप माइंडफुल एआई लैब की सीईओ हैं। उन्हें सोमवार को कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एक बैग में उनके बेटे के शव के साथ गिरफ्तार किया गया। सुचना ने बैग में रखे शव को कर्नाटक ले जाने के लिए एक टैक्सी किराए पर ली। फिलहाल आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, हत्या का मकसद अभी पता नहीं चला है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *