रायपुर वॉच

दिल्ली से लौट रहे पूर्व CM भूपेश बघेल,पीसीसी चीफ दीपक बैज ने नंदकुमार बघेल के निधन पर जताया शोक

Share this

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 89 वर्षीय पिता नंद कुमार बघेल का आज 8 जनवरी 2024 दिन सोमवार को सुबह 6 बजे निधन हो गया। नंद कुमार बघेल पिछले 3 माह से राजधानी रायपुर के श्रीबालाजी हॉस्पिटल में भर्ती थे।

दिल्ली से लौट रहे भूपेश बघेल – 1.40 की फ्लाइट से भूपेश बघेल दिल्ली से रायपुर लौट रहे है। नंद कुमार बघेल के पार्थिव शरीर को शांति नगर पाटन सदन में रखा जाएगा। कांग्रेस नेता  सुशील आनंद शुक्ला ने यह जानकारी दी है।बता दे पीसीसी चीफ दीपक बैज ने नंदकुमार बघेल के निधन पर शोक जताया। और ट्विटर पर लिखा, मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजली अर्पित करता हूं, ईश्वर उन्हें अपने चरणों मे स्थान दे ।शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख को सहने की शक्ति दे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *