रवि सेन/ बागबाहरा। वार्ड क्रमांक 02 शांति नगर से 2 बार के निर्दलीय पार्षद रहे भोजनाथ देवांगन ने कल पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के समक्ष भाजपा में प्रवेश किया । बतादे की भोजनाथ देवांगन की राजनीति छात्र नेता के रूप में शुरुआत हुई थी पिछले कई वर्षों तक इनके मार्गदर्शन पर कालेज चुनाव में पूरा पैनल जीतकर कालेज में दबदबा बनाये रखा हुआ था । छात्र राजनीति के बाद उन्होंने अपने वार्ड क्रमांक 02 से निर्दलीय पार्षद के लिए उम्मीदवारी की जिसमे वे 2 बार सफल रहे है आज भोजनाथ ने भाजपा का दामन थाम लिया है ।भोजनाथ देवांगन ने कहा कि भाजपा की रीति नीति एवं सिद्धांतो सहित देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व , पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंग जी की सहजता एवं महासमुंद लोकसभा के लोकप्रिय सांसद चुन्नीलाल साहू राजनैतिक शैली से प्रेरित होकर मैंने भाजपा में आने का सोचा और अब मैं पूरी निष्ठा से पार्टी के निर्देशों का निर्वहन करूंगा । गौरतलब हो कि छात्र नेता से राजनीति में आये भोजनाथ देवांगन का युवाओं , नगर के व्यवसायियों सहित सभी समाज एवं धर्मो के लोगो के साथ भी अच्छी पकड़ मानी जाती है जिसके चलते भोजनाथ देवांगन नगर में काफी लोकप्रिय नेतृत्व कर्ता के रूप में भी जाने जाते है ।
भोजनाथ देवांगन ने थामा भाजपा का दामन

