प्रांतीय वॉच

सरकारी भूमि पर अतिक्रमण पर बड़ी कार्यवाही भूमाफियाओं में मचा हड़कम

Share this
  • ग्रामीणों की शिकायत पर छुरा  तहसीलदार ने कारवाही करते हुए शासकीय भूमि को करवाया कब्जा मुक्त
यामिनी चन्द्राकर/ छुरा : गरियाबंद जिले के आदिवासी विकासखण्ड छुरा के आसपास के ग्राम पंचायतों में भूमाफियाओ के  द्वारा लम्बे समय से  शासकीय भूमि पर कब्जा कर अवैध निर्माण की  शिकायतों पर पहली बार प्रशासन का अमला सक्रिय हुआ हैं और शुक्रवार को छुरा  तहसीलदार सुश्री कुसुम प्रधान ने अतिक्रमण के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए छुरा तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खरखरा में चार स्थानों पर सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण करते हुए निर्माण कार्यों पर सख्त कार्यवाही करते हुए अवैध निर्माण को जमींदोज किया गया। ज्ञात हो कि सतनामी समाज को लगभग 10 डिसमिल जमीन ग्रामपंचायत खरखरा के ग्रामीणों द्वारा दिया गया था,किन्तु उन्होंने लगभग 1 एकड़ से ज्यादा भूमि पर कब्जा कर लिया था तब आज खरखरा पंचायत के पंडरीपानी डीह निवासियों ने आक्रोशित होकर तहसीलदार सुश्री कुसुम प्रधान को शिकायत की जिस पर कार्यवाही करते हुये तहसीलदार द्वारा अतिक्रमण हटाया गया व पंडरीपानी डीह में एक स्थान पर अर्ध निर्माण हुए मकान को तोड़ा गया, व् एक छोटा सा घर जो बन कर तैयार हुआ था उसे सील किया गया हैं साथ छुरा निवासी सरवर खान द्वारा बेजा कब्जा का केश तहसील में लंबित होते हुए भी सरवर खान द्वारा एक माह पहले ही नलकुप खनन करवाया गया था जिसे पूर्णतः ईट,मिट्टी व् पत्थर से बंद किया गया हैं।पूर्व से राजस्व विभाग के अमले की मिलीभगत से पिछले चार-पांच वर्षो से ग्राम पंचायत खरखरा के अघोषित भू-माफिया द्वारा अन्य गांवों से आकर लोग शासकीय जमीन पर अवैध अतिक्रमण करते हुए मकान निर्माण करा रहे हैं। सरकारी जमीन पर कब्जा करते हुए अवैध निर्माण किए जाने के मामले में में कई बार खबरें प्रकाशित हुई। बहरहाल इस मामले में प्रशासन ने अब कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। ज्ञात हो कि खरखरा ग्राम पंचायत अन्तर्गत शासकीय भूमि पर कई लोगों के द्वारा जानबूझकर शासकीय जमीन की खरीद बिक्री भी की जा रही है। ऐसे लोगों को चिन्हांकित कर उनके विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज भी करने की बात तहसीलदार ने कहा कि कई ऐसे कब्जा धारी भी है जिनके पास जमीन भी है परंतु वह जानबूझकर कब्जा करने की नीयत से घर बना रहे हैं, उनके विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध भी कराया जाएगा।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *