जानिसार अख्तर/ लखनपुर। बीते 23 दिसंबर को लम्बे अन्तराल के बाद नगर अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों की बैठक आयोजित हुई। औपचारिक तौर पर नगर पंचायत से जुड़ी कार्य योजना को लेकर एजेंडा वार चर्चा की गई जिसमें पी एम आवास योजना के तहत आवास हितग्राही के अंतिम किस्त के राशि को परिवार के पिता या माता को बैंक से आहरण किये जाने की मंजूरी दी गई। तथा अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई। स्थानीय वन परिक्षेत्र डीपो में लाश फूंकने तक लकड़ी नहीं होने के मुद्दे पर भी न प अध्यक्ष सावित्री साहू एवं वार्ड पार्षदों के बीच आपसी वार्तालाप हुई।जिसपर नगर अध्यक्ष ने कहा कि नगर के मुक्ति धामों में लाश फूंकने के लिए 50 किविन्टल रखें जाने सहमति बनी थी परन्तु अफसोस की बात है कि वन परिक्षेत्र कार्यालय डीपो में जलावन लकड़ी की अभाव लम्बे समय से बनी हुई है ।जिसे लेकर नगर में चर्चा आम है। जरूरतमंद लोगों को दाह संस्कार के लिए परेशानी उठाना पड़ रहा है। वन विभाग के गैर जिम्मेदारी लापरवाही का खामियाजा नगरवासियों को उठाना पड़ रहा है। यदि यही आलम रहा तो मजबूरन उग्र आंदोलन चक्का जाम के लिए कदम उठाने होंगे।
वन परिक्षेत्र डीपो में लाश फूंकने तक लकड़ी नहीं -नगर पंचायत बैठक में उठा सवाल

