प्रांतीय वॉच

पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा के निधन पर अमलीपदर में कांग्रेस नेताओ ने दी श्रध्दांजलि

Share this

पुलस्त शर्मा/ मैनपुर : अमलीपदर ब्लॉक कांग्रेस द्वारा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एआईसीसी के सदस्य मोतीलाल वोरा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते आज मंगलवार को श्रध्दांजलि अर्पित किये है। इस दौरान श्रध्दांजलि सभा को संबोधित करते हुए अमलीपदर ब्लॉक अध्यक्ष पंकज मांझी ने कहा कि मोतीलाल वोरा का जाना राष्ट्र के लिए अपूर्ण क्षति है वे सर्वमान्य नेता थे उन्होंने मुख्यमंत्री, राज्यपाल सहित अनेक पदों पर अपनी सेवाएं देते हुए एक सादगी और सरल व्यक्तित्व की पहचान दी थी। वोराजी कांग्रेस के इतिहास की आाधी सदी के सफल योध्दा थे उन्होने जीवन कें अंतिम सांस तक कांग्रेस संगठन में जिम्मेदारी का निर्वहन करते रहे उनके जैसे सरल व्यक्तित्व के धनी मिल पाना मुश्किल है। श्रवण सतपथी ने कहा छत्तीसगढ़ के दुर्ग के रहने वाले मोतीलाल वोरा ने अपने राजनीतिक जीवन में कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी सम्हाली थी। वे लंबे समय तक कांग्रेस कोषाध्यक्ष रहे मोतीलाल वोरा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और उत्तरप्रदेश के राज्यपाल रह चुके रह चुके हैं और अंतिम समय तक कांग्रेस के लिये समर्पित रहे। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से कांग्रेस नेता श्रवण सतपथी, सेवन पुजारी, अमलीपदर ब्लॉक अध्यक्ष पंकज मांझी, जगदीश अवस्थी, रामदयाल सिन्हा, अनिरुद्ध मिश्रा, सेवन पांडे, नारायण यादव, गोवर्धन ताम्रकार, मोहन साहू सहित कांग्रेस जन शामिल रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *