
बीजेपी की सरकार बनते ही नगर का चंहुओर विकास होगा:अमर अग्रवाल
श्रीमती शशि अमर अग्रवाल ने भी किया जनसंपर्क
सुरेश सिंह बैस
बिलासपुर । आगामी 3 दिसम्बर को बीजेपी की सरकार बनते ही नगर के ठप्प पड़े विकास कार्य पटरी पर होंगे। शहर को बी ग्रेड सिटी का दर्जा, अरपापार नगर निगम बनाने के साथ शहर को पूर्ण औद्योगिक नगरी के रूप में विकसित कर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बनाने के साथ प्रत्येक वार्ड में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए नवा बिलासपुर युवा बिलासपुर योजना आरंभ की जाएगी। अचानकमार टाईगर रिजर्व को पूर्ण रूप से विकसित करते हुए पाली, खुंटाघाट और रतनपुर के पुरातन वैभव को पुनः स्थापित कर पर्यटन केन्द्रों का विस्तार किया जागा खाली पड़ी हुई शासकीय भूमि का उपयोग सुनिश्चित करते हुए वृहद व्यावसायिक कोरिडोर का निर्माण किया जाएगा, जिसमें बिलासपुर के व्यापार का विस्तारीकरण होगा।
स्मार्टसिटी के सभी कार्यों को यथा शीघ्र गुणवत्ता के साथ पूर्ण करते हुए प्रत्येक परिवार को पीने की पानी की सुविधा, 24 घण्टे बिना कटौती बिजली उपलब्ध कराना, बदहाल पड़ी यातायात सुविधाओं को व्यवस्थित संचालित करना, समस्त वार्डों में निर्मित पूर्ण विकसित उद्यान, सामुदायिक भवनों के साथ योग हेतु शेड निर्माण को पूर्ण कराना एवं गुण्डागर्दी, नशाखोरी, चंदाखोरी से मुक्त बिलासपुर का निर्माण किया जावेगा।
उक्त बातें पत्रकारों से चर्चा के दौरान आज तोरवा क्षेत्र हेमूनगर रेल्वे परिक्षेत्र जनसंपर्क हेतु पहुंचे नगर बीजेपी उम्मीदवार अमर अग्रवाल ने की। उन्होंने कहा शहर के विधायक को शहर की जनता ने अवसर दिया लेकिन जनता के विश्वास पर खरे नहीं उतर पाए। नगर की रूकी हुई विकास यात्रा की पूरी जिम्मेदारी शहर विधायक की हैं। आज शहर के महापौर और एक पूर्व विधायक के बीच हुई वार्ता का वायरल आडियो कांग्रेस का काला सच है, जिसमें शहर के महापौर स्वयं कह रहे हैं, 5 सालों में शहर के विधायक ने क्या काम किया है? यह बात तो बहुत बड़ी बात है। आज यह साबित हो गया कि टिकटों की होड़ में पैसों के खेल सिर्फ सत्ता की कुर्सी पाने तक ही है। जनता के हितों से कांग्रेस एवं उनके नुमाइंदों का कोई सरोकार नहीं है। कांग्रेस के जनप्रतिनिधि मस्त हैं, शहर की जनता त्रस्त हैं। पांच साल जनता ने बिलासपुर में नेतृत्वहीनता की बड़ी कमी महसूस की। व्यापारी ख़ुदको ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं, नगर को क्राइम हब बना दिया। कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार के नए-नए कीर्तिमान रचे गये ।
छत्तीसगढ़ राज्य अटल जी की देन है भाजपा ने ही इसे बनाया है और भाजपा ही इसे संवारेगी। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट रहा है उनकी ही पार्टी से कार्यकर्ताओं का मोह भंग हो गया है और यही कारण है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा में प्रवेश कर रहे हैं। इस क्षेत्र के पार्षद अशोक विधानी, महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूजा विधानी, ने कहा है कि हर बार की तरह इस बार भी विधानसभा चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक बढ़त मिलेगी और अमर अग्रवाल इस बार भारी मतों से जीतेंगे। चुनाव प्रचार के दौरान मंडल अध्यक्ष निम्मा जीवनानी, सुरेश जीवनानी, ओम जीवनानी दीपक सिंह ठाकुर, चंदन यादव, नागू रेड्डी, राजा गोस्वामी, संतोष सिंह के अलावा सभी समाज के वृद्धजन महिलाएं काफी संख्या भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
बेटी है तो कल है मतदान ही सही विकल्प है – शशि
श्रीमती शशि अमर अग्रवाल भाजपा को जिताने के लिए आज दक्षिण मण्डल में राम नगर एवं अस्फाक उल्ला नगर मसानगंज गोड़पारा, जूनी लाईन, लाला लाजपतराय नगर क्षेत्र में महिला मोर्चे के साथ घर घर जनसंपर्क अभियानहेतू पहुंचीं। महिलाओं ने श्रीमती अग्रवाल को जनसंपर्क के दौरान बताया कि नगर में बढ़ते अपराध, शिक्षा, स्वास्थ्य का गिरता स्तर, बढ़ते नगर के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। सरकार ने शराब बंदी का वादा किया था, लेकिन पूरा नहीं किया । युवा पीढ़ी नशे के जाल में कैरियर निर्माण के जगह अपना भविष्य बरबाद कर रही है। श्रीमती शशि अग्रवाल एवं महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि 17 नवंबर को लोकतंत्र के महापर्व में मतदान की आहुती से सशक्त, संवेदनशील, जनआकांक्षाओं पर खरा उतर सके ऐसे जनप्रतिनिधि का चयन समस्याओं के निराकरण का सर्वोत्तम उपाय है, इस हेतू कमल छाप पर मोहर लगाकर भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनावें । छत्तीसगढ़ के बेटियों को इसमें बढ़चढ़ कर इसमें आना होगा। बेटी है तो कल है मतदान ही सही विकल्प है।
