रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित निजी कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2020-21 के बी.टेक. कृषि अभियांत्रिकी पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु आॅफलाइन काउन्सलिंग प्रक्रिया के माध्यम से रिक्त 57 सीटों में प्रवेश हेतु काउंसलिंग आयोजित की जा रही है। रिक्त सीटों में प्रवेश हेतु इच्छुक ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने पूर्व में आवेदन नहीं किया है एवं रिक्त कोटा में प्रवेश की अर्हता पूर्ण करते हैं वे भी 23 दिसम्बर, 2020 को स्वामी विवेकानंद कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, रायपुर में उपस्थित होकर आॅफलाईन काउन्सलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। रिक्त सीटों के काउंसलिंग हेतु अभ्यर्थियों को अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों (एक अतिरिक्त सेट छायाप्रति सहित), पासपोर्ट साईज फोटो एवं सेमेस्टर शुल्क रूपये 26,815/- का डी.डी. (अधिष्ठाता, कृषि अभियांत्रिकी संकाय के नाम का) साथ लाना होगा।
निजी कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालयांे के रिक्त सीटों मंे प्रवेश हेतु अभ्यर्थियों को 23 दिसम्बर, 2020 को प्रातः 10ः00 बजे से 12ः00 बजे तक प्रत्यक्ष रूप से काउंसलिंग स्थपल पर उपस्थित होकर 1,000/- काउंसलिंग शुक्ल का नगद भुगतान कर आवेदन हेतु प्रोफार्मा प्राप्त करना होगा। इस दौरान आवेदक अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का परीक्षण एवं सत्यापन किया जाएगा। उपस्थित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों से सत्यापन उपरांत दोपहर 1ः0 बजे अभ्यर्थियों के 12वीं के तीन विषयांे (गणित, भौतिकी एवं रसायन) के प्राप्तांकों के प्रतिशत के आधार पर प्रावीण्य सूची जारी की जाएगी। मेरिट लिस्ट के अनुसान सीटों का आबंटन किया जाएगा। आबंटित सीटो में प्रवेश लेने के लिए अभ्यर्थियों को तत्काल सेमेस्टर शुल्क का भुगतान करना होगा। सेमेस्टर शुल्क जमा नहीं करने की स्थिति में आबंटित सीट स्वतः निरस्त हो जाएगी। सीटें रिक्त रहने की स्थिति में 24 दिसम्बर, 2020 को उपरोक्त काउंसलिग प्रक्रिया पुनः दोहराई जायेगी। आॅफलाइन काउंसलिग के संबंध में अधिक जानकारी हेतु वेबसाईट www.igkvmis.cg.nic.in का अवलोकन किया जा सकता है।
निजी कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालयों में रिक्त सीटों में प्रवेश हेतु आफलाईन काउंसलिंग 23 दिसम्बर को

