प्रांतीय वॉच

राज्यस्तरीय मास्टर एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता में गरियाबंद के खिलाड़ियों ने 14 पदक जीते

Share this

महेन्द्र सिंह- पाण्डुका/श्यामनगर/सुरसाबांधा : कांकेर में 19 और 20 दिसम्बर को आयोजित राज्यस्तरीय मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले से 7 खिलाड़ियों ने भाग लिए ।इस प्रतियोगिता में लगभग 200 वेटर्न खिलाड़ियों ने भाग लिए जो 30 वर्ष से 90 वर्ष के थे ।जिले से गये खिलाड़ियों का प्रदर्शन इस प्रकार रहा50 प्लस में.हरिश्चन्द्र निषाद 5000मीटर दौड़ और 800 मीटर दौड़ में रजत पदकए1500 मीटर और हेमर थ्रो में कांस्य पदक प्राप्त किया।45 प्लस में बुधलाल नेगी ने 100 मीटर दौड़ में गोल्ड पदक प्राप्त किया ।45 प्लस में गिरवर निषाद ने भाला फेंक में गोल्डएहेमर और तवा फेंक में रजत और गोला फेंक में कांस्य पदक प्राप्त किया 45 प्लस में जागेश्वर ध्रुव ने 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक एवंम 5000मीटर ए400 और 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त किया ।35 प्लस में सुखसागर कुर्रे ने हेमर थ्रो में कांस्य पदक प्राप्त किया ।इस प्रकार जिले के खिलाड़ियों ने 14पदक प्राप्त किये । इन 5खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तरीय खेल के लिए हुआ है ।जो आगामी कलकत्ता में फरवरी होगा ।इस उपलब्धि के लिए इनके स्कूल के स्टाफ और गरियाबंद एथलेटिक्स संघ कबड्डी संघ ने शुभकामनाएं दिए हैं ।
फोटो न.- 006- विजेता खिलाड़ी गण अपने पदक के साथ

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *