- 24 दिसंबर को मैनपुर में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन करने किया प्रस्ताव
पुलस्त शर्मा/ मैनपुर। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओ की आज रविवार को एक बैठक आयोजित किया गया जिसमें आगामी 24 दिसंबर को युवा संवाद कार्यक्रम को लेकर प्रदेश सचिव अमित मिरी एवं जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस संदीप सरकार की उपस्थिति में विशेष चर्चा किया गया उक्त युवा संवाद कार्यक्रम को मैनपुर में आयोजित करने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रस्तावित किया गया है। आहुत बैठक की जानकारी देते हुए विधानसभा अध्यक्ष अमृत पटेल एवं मैनपुर ब्लॉक अध्यक्ष शाहिद मेंमन ने बताया कि आगामी 24 दिसम्बर को होने वाले प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रस्तावित कार्यक्रम युवा संवाद के तैयारी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई उक्त कार्यक्रम युवा कांगेस द्वारा मैनपुर में होना प्रस्तावित किया गया जिसमें जिला व विधानसभा के सभी युवा कांग्रेसी उपस्थित रहेंगे। ब्लॉक अध्यक्ष मैनपुर शाहिद मेमन ने बताया कि उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव युवा कांग्रेस एकता ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचन्द्र कोको पाढ़ी, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव गरियाबंद जिला प्रभारी प्रवीण कल्ला, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव अमित मिरी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप सरकार के मुख्य आतिथ्य में संपन्न किया जायेगा जिसमें सभी कार्यकर्ता शामिल होकर प्रदेश कांग्रेस सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों को आम जनो तक पहुंचाया जायेगा। इस बैठक मंे प्रमुख रूप से युवा काग्रेस प्रदेश सचिव प्रवीण कल्ला, प्रदेश सचिव अमित मिरी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप सरकार, उपाध्यक्ष हरिश यादव, अल्तमस खान, गोविन्द रेंगें, अमृत पटेल, शाहिद मेमन, भविष्य प्रधान, पंकज मांझी, सांमत शर्मा, सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।