रायपुर वॉच

breaking news : अमित शाह ने जारी किया घोषणा पत्र…जानिए आपके लिए क्या है खास

Share this
  1. भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में घोषणा पत्र लांच
  2. भाजपा घोषणाओं के जरिए एकाएक हावी होने की रणनीति पर कर रही काम
  3. घोषणा पत्र में किसानों, युवाओं और महिलाओं से जुड़ी बड़ी घोषणाएं

रायपुर. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लंबे इंतजार के बाद चुनाव से चंद दिनों पहले आज भाजपा का घोषणा पत्र जारी कर दिया है. ये घोषणा पत्र उन्होंने प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर से जारी किया है. इसमें किसानों, युवाओं और महिलाओं को साधने की कोशिश की गई है. “भाजपा ने बनाया, भाजपा ही संवारेगी” टैग लाइन के साथ ये घोषणा पत्र जारी किया गया है.इस दौरान मंच पर प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, राज्यसभा सदस्य सरोज पांडेय, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री रामविचार नेताम, सांसद विजय बघेल मौजूद रहे. बता दें कि भाजपा ने 3 अगस्त को घोषणा पत्र समिति की शुरुआत की थी. इसके लिए करीब 2 लाख सुझाव भाजपा को मिले. वहीं वॉट्सएप, ईमेल के जरिये भी लोगों के सुझाव आए.

जानिए क्या है भाजपा की घोषणाएं 

1..कृषक उन्नति योजना के तहत 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी, 3100 रुपए प्रति एकड़ पर,
किसानों को किया जाएगा एकमुश्त भुगतान,

2.. महतारी वंदन योजना के तहत 12000 सलाना विवाहित महिला को दिया जाएगा,

3…रिक्त शासकीय पदों पर 1 लाख लोगों की भर्ती, सिर्फ दो साल में,

4….18 लाख प्रधामंत्री योजना के तहत घर बनाया जाएगा,

5….तेंदूपत्ता 5500 प्रति मानक बोरा किया जाएगा, 4500 तक बोनस दिया जाएगा,

6…भूमिहीन खेतिहर मजदूरों को 10000 सलाना मदद दिया जाएगा,

7…..आयुष्मान भारत योजना के तहत 10 लाख रु तक का उपचार मिलेगा,

8….सस्ती दवाइयों के लिए 500 जन औषधि केंद्र खोला जाएगा,

9…..PSC परीक्षा में पूरी पारदर्शिता होगी, कोई गड़बड़ी नहीं होगा,

10….छत्तीसगढ़ उद्यम क्रांति योजना पर युवाओं को 50% सब्सिडी दिया जाएगा, (नया उद्योग डालने वाले युवाओं को पचास फ़ीसदी की सब्सिडी दी जाएगी.)

11….रायपुर में इनोवेशन का बड़ा केंद्र बनेगा. इनोवेशन हब के तहत नवा रायपुर में छह लाख रोजगार पैदा करेंगे.

12…. रानी दुर्गावती योजना के तहत बालिकाओं को वयस्क होने पर 150000 दिया जाएगा,

13….महिलाओं को 500 में सिलेंडर दिया जाएगा,

14….मासिक ट्रेवल्स अलाउंस के तहत बस यात्रा सुविधा की छूट मिलेगी,

15….इन्वेस्ट छत्तीसगढ़ सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा,

16….सरकार तुहर द्वार योजना 1.5 लाख बेरोजागरों की भर्ती पंचायत स्तर पर

17….रामलला के दर्शन के लिए रामलला दर्शन योजना शुरू की जाएगी,

18…. चरणपादुका योजना फिर से शुरू

19…. AIMS की तर्ज पर सभी संभाग में सिम्स बनाकर रोजगार युक्त पढ़ाई-लिखाई और स्वाथ्य को ताकत देगी.

20… शक्तिपीठ परियोजना बनाई जाएगी. जिसमें पांच शक्तिपीठ को जोड़ा जाएगा. 1000 किमी परियोजना।

21… घोटाले की जांच कराई जाएगी. नया जांच आयोग बनेगा, आपराधिक मामलों की भी जांच होगी.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *