
नो एंट्री जोन में ट्रेलर ने साइकिल सवार को टक्कर मारी: साइकिल सवार की हुई मौत
आरोपी चालक मौके से फरार
– सुरेश सिंह बैस
बिलासपुर। शहर के अंदर दयालबंद इलाके में एक बार फिर नो एंट्री में घुसकर हैवी गाड़ी हाईवा के चालक ने लापरवाही पूर्वक टक्कर मारकर साइकिल सवार की जान ले ली। घटना इस प्रकार है कि देवरी खुर्द में रहने वाला 55 वर्षीय ऋषि गुर्जर कुदुदंड स्थित आई तुलजा भवानी मंदिर का सदस्य था। उसके पास ज्योति कलश कलेक्शन के पैसे थे, जिसे वह देने साइकिल पर सवार होकर दयालबंद की ओर से मंदिर जा रहा था। इसी दौरान गांधी चौक के पास शिव टॉकीज चौक की तरफ से सीमेंट भर कर आ रहे हैं सोलह चक्का ट्रेलर ने उसे सामने से टक्कर मार दी।

हादसे में ऋषि गुजर ट्रेलर के सामने के पहिए के नीचे आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई। हैरानी की बात है कि नो एंट्री के बावजूद सीमेंट से भरा ट्रेलर गांधी चौक से गुजर रहा था, जबकि यहां हर वक्त ट्रैफिक के जवान भी मौजूद रहते हैं। हादसे के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी,। फिर तत्काल ऋषि गुर्जर को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
अभी कुछ महीने पहले दयालबन्द में ही एक ट्रक ने महिला की जान ले ली थी। इस क्षेत्र में लगातार हादसे हो रहे हैं ,लेकिन फिर भी यातायात और पुलिस विभाग द्वारा नो एंट्री भारी वाहनों के प्रवेश को लेकर सख्ती नहीं की जा रही है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने इसे लेकर आक्रोश व्यक्त किया। वहीं दुर्घटना को अंजाम देने के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस मामला दर्ज कर ट्रेलर चालक की तलाश कर रही है।
