प्रांतीय वॉच

जनपद उपाध्यक्ष ने हाथी प्रभावित ग्राम जामा पहुचकर कोरवा परिवार से की मुलाकात

Share this
जानिसार अख्तर/ लखनपुर : लखनपुर जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव ने लब्जी के आश्रित ग्राम जामा के लोटा ढोढ़ी पारा पहुँचकर हाथी से नुकसान हुए कोरवा परिवार से मुलाकात की। दिन गुरुवार को जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव ने वन विभाग के अमला के साथ देर रात जाकर ग्रामीणों से मुलाकात की। और उनका हाल चाल जाना। जनपद उपाध्यक्ष ने हाथी पीड़ित परिवारों को वन विभाग के सहयोग से साल और कंबल और ग्राम के सरपंच से खाद्य सामग्री और टॉर्च वितरण कराई। अपने बीच जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव को पाकर ग्रामीण खुशी से अभिभूत हो गए और उनका आभार प्रकट किया। लोटा ढोढ़ी के 8  कोरवा परिवार के 25 लोग हाथी से प्रभावित हुए है, इसकी सूचना मिलने पर जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव गुरुवार देर रात कोरवा परिवारों से मिलने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ चौपाल के डायरेक्टर गंगा राम पैकरा,सरपंच कृष्णा राम,  लखनपुर पार्षद अशफाक खान, अमित बारी,कांग्रेस आईटी सेल मक़सूद हुसैन, रमजान खान सचिव जगदीश उपस्थित रहे।वन विभाग से लखनपुर वन परिछेत्र अधिकारी सूर्यकांत सोनी, नारसिंह यादव अरगोती, जगदीश रवि, देवनारायण, गोपाल कृष्ण राजवाड़े, रामनाथ केरकेट्टा कुन्नी, अमित लकड़ा , दुर्गेश सिंह उपस्थित रहे।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *