बिलासपुर

निजात अभियान नशीला टैबलेट बेचते पकड़ा गया नशे का सौदागर

Share this

 

निजात अभियान नशीला टैबलेट बेचते पकड़ा गया नशे का सौदागर

– सुरेश सिंह बैस
बिलासपुर। निजात अभियान के तहत बड़ी कार्यवाही करते हुए सरकंडा पुलिस ने बड़ी मात्रा में नशीली दवा बरामद की है । विदित हो कि निजात अभियान और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस विभिन्न थाना परिक्षेत्रों में अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों की धड़ल्ले से धड़पकड़ कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस को सूचना मिली थी कि एसके टेंट हाउस के पास बैमा नगोई रोड खमतराई में कोई व्यक्ति नशीला टैबलेट बेच रहा है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बताए गए हुलिए के अनुसार जबड़ा पारा सरकंडा निवासी विकास चंद्रा को पकड़ा, जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद थैली में रखें 315 नग नशीले टैबलेट मिले, जिसकी कीमत 672 रुपए है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *