बिलासपुर वॉच

चुनाव आयोग के निर्देश पर दो कलेक्टर तीन एस पी बदले गए,लिस्ट में बिलासपुर कलेक्टर भी शामिल

Share this

 

चुनाव आयोग के निर्देश पर दो कलेक्टर तीन एस पी बदले गए,लिस्ट में बिलासपुर कलेक्टर भी शामिल

– सुरेश सिंह बैस
बिलासपुर । आचार संहिता लगने ही चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्तियां बदल दी है। इनमें दो कलेक्टर व तीन एसपी शामिल हैं। इस क्रम में कलेक्टर-एसपी को हटाने का आदेश आयोग ने दिया है। जिन अधिकारियों को हटाने का आदेश दिया गया है।

उसमें रायगढ़ कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा, बिलासपुर कलेक्टर संजीव झा, राजनांदगांव एसपी अभिषेक मीणा, दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा, कोरबा एसपी उदय किरण, बिलासपुर के एडिश्नल एसपी अभिषेक महेश्वरी और दुर्ग के एएसपी संजय ध्रुव शामिल हैं। सूत्रों से ज्ञात हुआ है इन अधिकारियों पर प्रचार में शामिल होने और चुनाव कार्य में कोताही बरतने का आरोप है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *