प्रांतीय वॉच

मुआवजा के लिए सड़क पर उतरे किसान , आम आदमी पार्टी का मिला सहयोग, मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर किया गया प्रदर्शन

Share this
सुरेश मिनोचा/ कोरिया : जिले के जनकपुर कोटाडोल मार्ग के निर्माण के बाद मुआवजा नही मिलने को लेकर आज आम आदमी पार्टी ने किसानो के साथ मिलकर मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम कर दिया। खमरौध के पास मुख्य मार्ग में चक्काजाम कर दिए जाने के चलते आवागमन भी प्रभावित हुआ। आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष सुखमंती सिंह के नेतृत्व में पचास से अधिक प्रभावित किसान प्रदर्शन में शामिल हुए । प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पुलिस और प्रशासन के लोग पहुँचे और प्रदर्शनकारियों से चर्चा की। चर्चा के बाद अधिकारियों ने अप्रैल माह तक मुआवजा दिए जाने की बात कही जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया । आम आदमी पार्टी ने अप्रैल तक मुआवजा नही मिलने पर आगे तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन करने की बात कही है। यहाँ बता दे कि जनकपुर से कोटाडोल तक तीस किलोमीटर सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा छै साल पहले किया गया था । जिसके लिए बिना किसानो की सहमति के जमीनों का अधिग्रहण किया गया था। ऐसे दो सौ बावन किसानों को करीब चार करोड़ की राशि मुआवजे के रूप में दी जानी है पर किसी को आज तक एक रुपया नही मिला है। चक्काजाम के दौरान पीडब्ल्यूडी के सब इंजीनियर विनोद साहू ने यहां तक कह दिया कि आप लोग हमारे भाई है मुआवजा दिलवा दे तो गंगा नहा ले ।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *