प्रांतीय वॉच

मुख्यमंत्री ने किया बच्चों को पौधा वितरण

Share this

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल निजी एफ एम रेडियो के आईये मिलकर एक पौधा लगाएं श्रीराम के नाम कार्यक्रम में शामिल हुए।

उन्होंने राम वनगमन पथ के प्रारंभिक नौ स्थलों के मिट्टी से लगाए गए पौधों को स्कूल के बच्चों को वितरित किया। इन पौधों को कौशल्या माता परिसर चंदखुरी में रोपण किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम ने छत्तीसगढ़ में वनवास के दौरान सबसे अधिक लंबा समय गुजारा था। उनकी स्मृतियों को संजोने के लिए हमारी सरकार राम वन गमन पथ का निर्माण कर रही है और प्रथम चरण में 9 स्थानों को विकसित किया।

इन 9 स्थानों से मिट्टी एकत्र कर लाई गई है, यह खुशी की बात है। हमने चन्दखुरी में माता कौशल्या मंदिर का निर्माण किया, जो विश्व में अकेला है। यह हमारे लिए गर्व की बात है।

मुख्यमंत्री ने आयोजकों को इस कार्यक्रम के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संसदीय विकास उपाध्याय, राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत राम सुन्दर दास उपस्थित थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *