रायपुर वॉच

पूर्व मंत्री लीलाराम भोजवानी का निधन, पटवा और रमन सरकार में रहे चुके हैं मंत्री

Share this

रायपुर।  छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र से दो बार के विधायक व अविभाजित मध्य प्रदेश में मंत्री रहे वरिष्ठ भाजपा नेता लीलाराम भोजवानी का बुधवार देर रात निधन हो गया। गुरुवार दोपहर 3 बजे उनकी अंतिम यात्रा बांसपाई पारा पर स्थित निवास से निकाली जाएगी‌। एक दिन पहले उन्हें एमएमआई रायपुर में भर्ती कराया गया था। वे राजनांदगांव से विधायक व पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के विधायक प्रतिनिधि थे।

पटवा और रमन सरकार में रहे चुके हैं मंत्री

: जनसंघ के समय से राजनीति कर रहे भोजवानी चार बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके थे। दो बार उन्हें सफलता मिली। 1990-92 तक वे पटवा सरकार में श्रम राज्यमंत्री थे। भाजपा के दिग्गज नेताओं अटल बिहारी वाजपेई व लालकृष्ण आडवाणी के करीबी माने जाने वाले भोजवानी कई वर्षों तक सत्ता और संगठन में सक्रिय रहे। रमन सरकार में उन्हें खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम (नान) का चेयरमैन भी बनाया गया था। हालांकि पिछले कुछ वर्षों से वे सक्रिय राजनीतिक से दूर थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *