प्रांतीय वॉच

सनसनीखेज मामला : जंगल में मिला नर कंकाल, इलाके में फैली सनसनी…जांच में जुटी पुलिस

Share this

कोरबा।  जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां के रंगोली जंगल में एक नर कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई . यह पूरा मामला पाली थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रंगोली जंगल ग्रामीणों से नर कंकाल को देखा। जिसके बाद गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच के लिए फॉरेंसिक और डॉग स्क्वाड को बुलाया है. वहीं घटनास्थल से कपड़े और चप्पल भी मिले हैं.आशंका जताई जा रही है कि ये नर कंकाल क्षेत्र के ही 15 दिनों से लापता प्रकाश सिंह कंवर का हो सकता है. यह हत्या है या आत्महत्या पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *