प्रांतीय वॉच रायपुर वॉच

सैकड़ों सत्याग्रही किसानों ने महासमुंद के विधायक विनोद सेवन चंद्राकर को प्रमाणित दस्तावेज के साथ घेरा…विधायक पर लगाया मतदाताओं पर प्रमाणित धोखे का आरोप

Share this

सैकड़ों सत्याग्रही किसानों ने महासमुंद के विधायक विनोद सेवन चंद्राकर को प्रमाणित दस्तावेज के साथ घेरा,विधायक पर लगाया महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं पर प्रमाणित धोखे का आरोप,करणी कृपा प्रायवेट लिमिटेड के बिहारी निर्णय चौधरी,विमल खेतान ने 400 बाहरी बिहार,आसाम, झारखंड,उत्तर प्रदेश,बंगाल,ओड़िसा प्रदेश से बुलाया श्रमिक,110 गांव के किसान हुए आंदोलित,विधायक को नंगड़ा बजाकर किसानों ने बुलाने के लिए कर दिया मजबूर,प्रमाणित दस्तावेज देखकर विधायक के हाथ पैर फूले जिलाधीश को दिया आदेश एक-एक बाहरी लोगों को चिन्हित कर निकालो- किसान मोर्चा

महासमुंद। क्रांति दिवस 09 अगस्त को आज 20 गांव के सैकड़ों सत्याग्रही किसानों ने अपनी मांग को लेकर लोहिया चौक महासमुंद से जोश खरोश के साथ नारा लगाते विधायक विनोद सेवन चंद्राकर निवास कूच किया।रैली का नेतृत्व महिला किसान नेत्री  राधाबाई सिन्हा,डिगेश्वरी चंद्राकर, नीरा ध्रुव,नंकुनिया पारधी,शांति सिन्हा,अक्ति मानिकपुरी,टुकेश्वरी ध्रुव,सुकवारो साहू,ललिता साहू, ठानी बरिहा,हीरा यादव,पुसवैया धीवर,आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप,हेमसागर पटेल,युवा नेता दिनेश यादव,बृजबिहारी साहू,तोषण सिन्हा,लीलाधर पटेल, रूपसिंग निषाद,शत्रुघ्न साहू,कारण साहू ने किया।सैकड़ों सत्याग्रही किसानों ने महासमुंद के विधायक विनोद सेवन चंद्राकर को प्रमाणित दस्तावेज के साथ घेरा,विधायक पर लगाया महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं पर प्रमाणित धोखे का आरोप,करणी कृपा प्रायवेट लिमिटेड के बिहारी निर्णय चौधरी,विमल खेतान ने 400 बाहरी बिहार,आसाम, झारखंड,उत्तर प्रदेश,बंगाल,ओड़िसा प्रदेश से बुलाया श्रमिक,110 गांव के किसान हुए आंदोलित,विधायक को नंगड़ा बजाकर किसानों ने बुलाने के लिए कर दिया मजबूर,प्रमाणित दस्तावेज देखकर विधायक के हाथ पैर फूले जिलाधीश को दिया आदेश एक-एक बाहरी लोगों को चिन्हित किसानों का भीड़ विधायक निवास पहुँच कर क्रांति का शंखनाद करते जोर शोर से नारेबाजी करते रहे।करणी कृपा उद्योग में बाहरी लोंगो को बाहर भेज कर स्थानीय लोगो को बेरोजगार शत प्रतिशत रोजगार देना होगा।बाहरी लोगों का दलाली करना बंद करो, कोडार बांध का पानी उद्योग को बेचने के निर्णय को वापस लो,विश्व धरोहर सिरपुर पर्यटन स्थल बचाने करणी कृपा उद्योग के अवैधानिक निर्माण को रोकना होगा आदि की नारे से पूरा इलाका गुंजायमान हो गया।किसानों और नंगाड़ा की आवाज सुनकर बाहर गेट में आकर महिला किसान प्रमुख एवं किसान नेताओं से चर्चा किया।अंत में किसान प्रमुखों को अपने निवास अंदर बुलाकर जिलाधीश महासमुंद, एसडीओपी,लेबर इंस्पेक्टर,एवं थानेदार तुमगांव को निर्माणाधीन उद्योग ल अवैधानिक क्रिया कलापों अन्य प्रदेशों से आये श्रमिकों की जाँच कर उन्हें बाहर निकालने का निर्देश दिया।साथ ही साथ मेरे विधानसभा क्षेत्र के शत प्रतिशत बेरोजगारो को ही रोजगार दिया जाए।राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल दुबे ने कहा कि क्रांति दिवस 09 अगस्त के क्रांति के शंखनाद ने रंग लाया।सत्याग्रही किसानों की यह एक बड़ी जीत है।इसी प्रकार से सत्याग्रही किसानों की एक एक करके सभी मुद्दों पर जीत होकर रहेगी।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *