बिलासपुर

योगो रक्षति रक्षतःयोग जीवन जीना सिखाता है,=आचार्य अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी

Share this

योगो रक्षति रक्षतःयोग जीवन जीना सिखाता है,=आचार्य अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी

बिलासपुर।योग जीवन जीना सिखाता है, योगो रक्षति रक्षतः के तर्ज पर पर अटल बिहारी वाजपेयी विश्व विद्यालय बिलासपुर कोनी छत्तीसगढ़ एवं अंतर विश्व विद्यालय केंद्र योग विज्ञान बेंगलुरु के संयुक्त तत्वधान में आयोजित साप्ताहिक योग निशुल्क योग शिविर का आज 26 जुलाई 2023 को सफलतापूर्वक समापन किया गया।

शिविर के अंतिम दिवस पर सुश्री मोनिका पाठक जी ने योग करवाया एवं योग निद्रा का अभ्यास करवाया और साथ ही हरीशंकर, शकुन, पूर्वा, चंद्र प्रकाश एवं कल्पना ने जुम्बा करवाया जिसे प्रतिभागियों ने बहुत हर्षोल्लास के साथ भाग लिया। योग शिविर कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय श्री आचार्य अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी जी ने की जिसमें मुख्य अतिथि सीए श्री संजय मिश्रा जी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती श्रुति मिश्रा जी रहे, एवं विशिष्ट अतिथि कुलसचिव श्री शैलेन्द्र दुबे जी रहे।। विभागाध्यक्ष गौरव साहू जी ने सभी का स्वागत अभिनंदन किया। माननीय कुलपति महोदय ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि इस साप्ताहिक योग शिविर की सफलता को देखते हुए और योग विभाग और विद्यार्थियों के जन जन में योग के बाद मन मन में योग लाने की मुहिम में हर 3 महीने में साप्ताहिक योग शिविर का आयोजन करने का सुझाव योग विभाग को दिया ।समापन की ओर बढ़ते हुए सभी विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं का और वोलेंटियर्स का सम्मान कार्टिफिकेट वितरण साथ किया गया। इसी क्रम में अतिथियों को कुलपति जी के द्वारा शॉल श्रीफल भेंटकर एवं उपस्थित सत्यम तिवारी, नारायण , दुर्गेश नीतीश, श्वेता अनंत, माधवी, राहुल ,स्वास्तिक , इंदु , रोशनी ,अंजली, प्रभंजना, गुलशन , प्रिया, पूजा, जागृति,अंजली शर्मा, रीतू , अंकिता अग्रवाल, का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम संपन्न किया गया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *