प्रांतीय वॉच

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक…जीजा-साले की मौत

Share this

कोरबा। जिले में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई है। तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद यह हादसा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामला बालको थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, रजगामार चौकी क्षेत्र अंतर्गत गोड़मा निवासी 38 वर्षीय अंजोर सिंह अपनी बाइक से अपने ससुराल बालको थाना इलाके के सोनपुरी गांव आया हुआ था। बुधवार सुबह वो अपने साले जनी राम (22 वर्ष) के साथ बाइक पर सवार होकर सोनपुरी से बालको की ओर जा रहा था।

इसी दौरान बालको के रूमगड़ा हवाई पट्टी के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। टक्कर के बाद दोनों जीजा-साले सड़क पर जा गिरे। हादसे में बाइक चला रहे जीजा अंजोर सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जीजा और साले दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने दोनों के मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *