
ईद उल अजहा के मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रतनपुर थाना में हुई शांति समिति की बैठक
रतनपुर से वासित अली की रिपोर्ट
रतनपुर ।आज शाम 5:30 बजे शांति समिति की बैठक रतनपुर थाने में संपन्न हुई जिसमें रतनपुर तहसीलदार शिल्पा भगत, एवं कोटा एसडीओपी सिद्धार्थ बघेल, रतनपुर थाना के प्रभारी सागर पाठक के नेतृत्व में बैठक हुई
बैठक में कल मुस्लिम समुदाय के द्वारा मनाएं जाने वाले त्यौहार ईदुल अजहा को देखते हुए, किसी भी प्रकार से शांति भंग न हो इस पर जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों से चर्चा कर शांति व्यवस्था बनाने के लिए दिशा निर्देश दिए गए तहसीलदार शिल्पा भगत एवं एसडीओपी सिद्धार्थ बघेल
एवं नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रे ,थाना प्रभारी सागर पाठक ने ईद उल अजहा के त्यौहार की सभी लोगों को बधाई दी और आपसी भाईचारे के साथ उल्लासपूर्वक मनाने की अपील की गई
, वहीं बैठक में प्रमुख रूप से महंत दिव्य कांत महाराज, एल्डरमैन सुभाष अग्रवाल, मुस्लिम समाज के अध्यक्ष सैयद आरिफ अली, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इल्यास कुरैशी, जमीर खान, मुख्तार खान, राजा यादव, मोहम्मद सिराज, आसपास गांव के सरपंच एवं नगर के पत्रकार गण बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और पुलिस स्टाप रहे उपस्थित रहे
